Rashtra Bharat Logo

Hingoli

महाराष्ट्र: हिंगोली बस स्टैंड पर टिकट विवाद ने लिया हिंसक रूप, बस कंडक्टर पर जानलेवा हमला

महाराष्ट्र: हिंगोली बस स्टैंड पर टिकट विवाद ने लिया हिंसक रूप, बस कंडक्टर पर जानलेवा हमला; 9 आरोपी हिरासत में

Hingoli Bus Conductor Attack: महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में टिकट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बस स्टैंड पर एक यात्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर राज्य परिवहन (एसटी) बस के कंडक्टर पर घातक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कल गुरुवार सुबह की है। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है। मामूली बहस बना हिंसक जानकारी के अनुसार, एसटी महामंडल की बस गुरुवार सुबह हिंगोली तहसील के केंद्रा गांव से हिंगोली शहर

Updated:
Aundha Nagnath Temple Development Plan: औंढा नागनाथ मंदिर के विकास के लिए 182.83 करोड़ रुपये की योजना, जल्द मिलेगा ‘ए’ श्रेणी धार्मिक स्थल का दर्जा

Hingoli News: औंढा नागनाथ मंदिर के विकास के लिए 182.83 करोड़ रुपये की योजना, जल्द मिलेगा ‘ए’ श्रेणी धार्मिक स्थल का दर्जा

समग्र विकास योजना से बदलेगा मंदिर क्षेत्र Aundha Nagnath Temple Development Plan: हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित आठवें ज्योतिर्लिंग दारुकावन श्रीक्षेत्र औंढा नागनाथ मंदिर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने 182.83 करोड़ रुपये की विकास योजना तैयार की है। साथ ही इस तीर्थ क्षेत्र को ‘ए’ श्रेणी के धार्मिक स्थल का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को हिंगोली में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री नरहरी जिरवाल ने की। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और

Updated:
Maharashtra MLC election results: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के नतीजे घोषित, कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के नतीजे घोषित, कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

भाजपा की जीत ने बदला चुनावी माहौल Maharashtra MLC election results: महाराष्ट्र विधान परिषद एमएलसी (MLC) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। कुल 11 सीटों पर हुए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी (BJP) ने 9 सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की। विपक्षी कांग्रेस, ठाकरे शिवसेना और नेएनसीपी (NCP) (शरदचंद्र पवार) को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सीटवार परिणाम इस प्रकार रहे: नांदेड: बीजेपी (BJP) के अमर राजूरकर ने कांग्रेस के रामदास पाटिल को हराया। नागपुर (उपचुनाव): बीजेपी (BJP) के डॉ. राजीव पोतदार ने कांग्रेस के अतुल लोंढे को पराजित किया। भंडारा-गोंदिया: बीजेपी (BJP) के अविनाश ब्राह्मणकर ने कांग्रेस

Updated:
Hingoli MP Sanjay Deshmukh house police security: सांसद संजय देशमुख के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस ने विशेष बंदोबस्त किया तैनात

Hingoli News: सांसद संजय देशमुख के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस ने विशेष बंदोबस्त किया तैनात

सांसद संजय देशमुख के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था Hingoli MP Sanjay Deshmukh house police security: हिंगोली। हिंगोली लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय देशमुख के आवास पर पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा बंदोबस्त तैनात किया है। समर्थकों की बढ़ती आवाजाही और संभावित राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन ने निगरानी

Updated:
Hingoli MP Nagesh Patil Ashtikar ubt six MPs Delhi: यूबीटी के 6 सांसद नई दिल्ली पहुंचे, महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ीं नई चर्चाएं

Hingoli News: यूबीटी के 6 सांसद नई दिल्ली पहुंचे, महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ीं नई चर्चाएं

नई दिल्ली पहुंचने से तेज हुई राजनीतिक हलचल Hingoli MP Nagesh Patil Ashtikar ubt six MPs Delhi: नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) गुट के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर सहित कुल छह सांसद नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ये सांसद लोकसभा में अपना अलग संसदीय गुट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। पहले अलग समूह के रूप में मान्यता हासिल करने की कोशिश होगी। इसके बाद ये सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के

Updated:
हिंगोली: अवैध रेत उत्खनन के गड्ढे में डूबने से छात्रा की मौत | अस्मिता जाधव | Asmita Yadav Death Case Hingoli

Hingoli News: 10वीं में 75% अंक लाने वाली मेधावी छात्रा अस्मिता जाधव की नदी के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत

हिंगोली | रेत माफियाओं को संरक्षण देने के पीछे आर्थिक सांठगांठ और राजनीतिक दबाव की क्षेत्र में जोरदार चर्चा Asmita Jadhav Death Case Hingoli: नदी में सहेलियों के साथ कपड़े धोने गई एक 16 वर्षीय मेधावी छात्रा की अवैध रेत उत्खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना करीब शाम 6 बजे घटी। मृत छात्रा का नाम अस्मिता गजाननराव जाधव (16 वर्ष), निवासी सोना, तहसील बसमत है। उल्लेखनीय है कि अस्मिता ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की थी। उसकी असामयिक मौत से

Updated:
हिंगोली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते दो भूमि सर्वेक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

हिंगोली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते दो भूमि सर्वेक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

Hingoli ACB Action: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप अधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय के दो भूमि सर्वेक्षकों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिनमें उमेश मधुकर राउत और अविनाश नंदकिशोर गोरे शामिल हैं. यह कार्रवाई कल यानि 22 मई को की गई। आरोपियों ने खेत की माप गिनती की शीट देने के बदले रिश्वत की मांग की थी। क्या है पूरा मामला? इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की बासंबा क्षेत्र में कृषि भूमि है। खेत के आकार का मापन कराने के लिए शिकायतकर्ता

Updated:
Human skeleton found Hingoli Pedgaon road Maharashtra: पेडगांव में मिला मानव कंकाल, हत्या की आशंका से जांच तेज

Hingoli News: पेडगांव में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

घटना की पूरी जानकारी Human skeleton found Hingoli Pedgaon road Maharashtra: हिंगोली | हिंगोली तहसील के पेडगांव परिसर में सोमवार सुबह पेडगांव-सिरसम रोड पर एक छोटे पुल के नीचे मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला बासंबा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। क्या मिला और कहाँ: सुबह करीब 5 बजे पेडगांव वाडी के पुलिस पाटिल प्रवीण पवार को सड़क के नीचे एक कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि कंकाल 20 से 30 वर्षीय व्यक्ति का प्रतीत होता है। कंकाल के पास एक काला अंडरवियर और एक सफेद

Updated:
Hingoli unidentified body found: हिंगोली में युवक की लाश मिली, हाथ पर ‘मॉम लव डैड’ टैटू से पहचान की कोशिश

Hingoli unidentified body found: रक्त से लथपथ युवक की लाश मिली, हाथ पर ‘मॉम लव डैड’ का टैटू

युवक की हत्या की आशंका, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हिंगोली जिले के सेनगांव तालुका के उमरदार परिसर में बुधवार, 9 अप्रैल को एक अज्ञात युवक का रक्त से लथपथ शव मिला। शव की स्थिति देख स्पष्ट होता है कि युवक पर हमला कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक का विवरण मृतक युवक की आयु लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने सफेद रंग की प्यूमा कंपनी की टी-शर्ट, नीले रंग की स्पोर्ट्स पैंट और नाइट पैंट पहनी हुई थी। शरीर पर दो विशिष्ट गुदने (टैटू)

Updated:
Maharashtra madrasa modernization fund Dr Zakir Husain scheme: महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. ज़ाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत 21 जिलों के 308 मदरसों को 50 लाख रुपये की निधि आवंटित की।

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, 21 जिलों के 308 मदरसों को मिले 50 लाख रुपये, डॉ. ज़ाकिर हुसैन योजना के तहत जारी हुआ सरकारी आदेश

महाराष्ट्र में 308 मदरसों को सुधार के लिए मिली सरकारी सहायता Maharashtra madrasa modernization fund Dr Zakir Husain scheme: महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. ज़ाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत राज्य के मदरसों को बड़ी वित्तीय सहायता दी है। सरकार ने राज्य के 21 जिलों में स्थित कुल 308 मदरसों के लिए 50 लाख रुपये की निधि आवंटित की है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है। आवंटित निधि का वितरण जिलेवार किया गया है। राज्य के 21 जिलों में से प्रत्येक जिले में कितने मदरसों को यह राशि मिलेगी, इसकी विस्तृत

Updated:
Eknath Shinde party reshuffle Maharashtra district contact heads: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया। कई जिलों में नए संपर्क व सह-संपर्क प्रमुख नियुक्त, चुनावी तैयारी तेज।

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कई जिलों में नए संपर्क प्रमुख नियुक्त

महाराष्ट्र में संगठन मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल Eknath Shinde party reshuffle Maharashtra district contact heads: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। कई जिलों में नए संपर्क प्रमुखों की नियुक्ति की गई है, साथ ही कुछ जिलों में सह-संपर्क प्रमुखों की सूची भी जारी की गई है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार, इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करना है। आगामी चुनावों को देखते हुए यह फेरबदल रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में

Updated:
E-Peek Pahani registration deadline extended Maharashtra Rabi: महाराष्ट्र में ई-पीक पाहणी पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई। राजस्व मंत्री बावनकुळे ने विधानसभा में की घोषणा।

महाराष्ट्र: रबी सीजन में ई-फसल पंजीकरण की समय सीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई, राजस्व मंत्री बावनकुळे ने विधानसभा में की घोषणा

रबी फसल पंजीकरण की तिथि 31 मार्च तक बढ़ी E-Peek Pahani registration deadline extended Maharashtra Rabi: महाराष्ट्र, 18 मार्च 2026। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने विधानसभा में घोषणा की है कि रबी मौसम में सहायक स्तर पर ई-फसल निरीक्षण (ई-पीक पाहणी) के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है। क्यों बढ़ाई गई समय सीमा? रबी सीजन 2025-26 के लिए किसान स्तर पर पंजीकरण की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से 24 जनवरी 2026 तक चली। राज्य में “डिजिटल क्रॉप सर्वे” ऐप के माध्यम से यह पंजीकरण किया जा रहा है। हालांकि, निर्धारित अवधि में

Updated:
Atish Dandegaonkar Joins BJP: जयप्रकाश दांडेगांवकर के बेटे का भाजपा में प्रवेश, बसमत में शक्ति प्रदर्शन

Hingoli Politics: जयप्रकाश दांडेगांवकर के बेटे आतिश का भाजपा में प्रवेश, राकांपा को बड़ा झटका

आतिश दांडेगांवकर का भाजपा में प्रवेश, राकांपा को बड़ा झटका Atish Dandegaonkar Joins BJP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री जयप्रकाश दाँडेगावकर के सुपुत्र आतिश जयप्रकाश दाँडेगावकर करेंगे भाजपा में प्रवेश। कल गुरुवार को मुंबई में आतिश जयप्रकाश दांडेगांवकर का भाजपा में प्रवेश होने जा रहा है। उसके पूर्व बुधवार को मुंबई रवाना होने के पहले आतिश दांडेगांवकर ने बसमत शहर में शक्ति प्रदर्शन किया और अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मुंबई की ओर रवाना हुए। आतिश दाँडेगावकर के पिताजी जयप्रकाश दाँडेगावकर राकांपा में पूर्व सहकार मंत्री रह चुके हैं तथा दो बार विधायक भी रह चुके हैं, बसमत विधानसभा

Updated:
Hingoli Police busts turmeric theft inter-state gang: हल्दी व्यापारियों से साढ़े तेईस लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, माल बरामद

Maharashtra Police: हिंगोली के हल्दी व्यापारियों से साढ़े तेईस लाख की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, छह सौ छह क्विंटल हल्दी बरामद

हिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता, हल्दी व्यापारियों को ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार Hingoli Police busts turmeric theft inter-state gang: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक ऐसी ठगी का मामला सामने आया है जिसने व्यापारी जगत को हिलाकर रख दिया। शहर के दो हल्दी व्यापारियों की साढ़े तेईस लाख रुपये से अधिक मूल्य की छह सौ छह क्विंटल हल्दी एक ट्रक चालक और उसके साथी अपने साथ लेकर फरार हो गए। हालांकि हिंगोली पुलिस के स्थानीय अपराध शाखा यानी एलसीबी ने तकनीकी जांच और गोपनीय सूत्रों की मदद से इस पूरे अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की और

Updated:
Hingoli Police Crackdown: हिंगोली में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 टिपर जब्त

अवैध रेत परिवहन पर हिंगोली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 35 लाख का माल जब्त

हिंगोली जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा टिपरों को रेत सहित जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. नीलाभ रोहन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 35 लाख 30 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश मीना की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई ने रेत माफियाओं को एक बड़ा झटका दिया है। अवैध धंधों के खिलाफ चल रहा विशेष अभियान महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में पुलिस विभाग द्वारा अवैध धंधों के खिलाफ एक

Updated:
Nanded IG Team Raids: हिंगोली में लाखों रुपये का गुटखा जब्त, तीन वाहन भी किए कब्जे

नांदेड आईजी की टीम ने हिंगोली में मारा छापा, लाखों का गुटखा जब्त

महाराष्ट्र के नांदेड परिक्षेत्र में अवैध धंधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आईजी शाहजी उमाप की टीम ने हिंगोली और नांदेड जिले में छापेमारी की। इस अभियान में पुलिस ने तीन चार पहिया वाहनों से लाखों रुपये का गुटखा और अन्य कीमती सामान जब्त किया है। यह कार्रवाई 19 जनवरी की सुबह शुरू हुई और इसमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। नांदेड के आईजी शाहजी उमाप ने अपने क्षेत्र में चल रहे गैर-कानूनी धंधों को रोकने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसी के तहत उन्होंने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंगोली और नांदेड शहरों

Updated:
Chinese Manja Accident Hingoli: हिंगोली में चीनी मांजे से एक व्यक्ति घायल, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

हिंगोली शहर में घातक चीनी मांजे से एक घायल

हिंगोली शहर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एक बार फिर प्रतिबंधित चीनी मांजे ने अपना खतरनाक रूप दिखाया। 15 जनवरी को शहर में पतंगबाजी के दौरान एक युवक घातक नायलॉन मांजे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना प्रशासन और पुलिस की लापरवाही को साफ तौर पर उजागर करती है। देश भर में चीनी मांजे को मानव जीवन के लिए घातक मानते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन हिंगोली शहर में पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता का फायदा उठाकर दुकानदार खुलेआम इसकी बिक्री करते रहे।

Updated:
Bank Robbery Hingoli: हिंगोली में बैंक कर्मचारी से दिनदहाड़े दस लाख की लूट

Bank Robbery Hingoli: दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी से दस लाख की लूट, ग्रामीणों ने पकड़े संदिग्ध

Bank Robbery Hingoli: दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी से दस लाख की लूट, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े संदिग्ध हिंगोली जिले के बसमत तहसील में एक बार फिर बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते शुक्रवार को सुबह के समय एक बैंक कर्मचारी से दिनदहाड़े दस लाख रुपये लूटने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। यह घटना बताती है कि अपराधी कितने साहसी हो गए हैं और बैंकिंग व्यवस्था में कितनी कमजोरियां हैं। घटना का पूरा घटनाक्रम 9 जनवरी की सुबह परभणी जिला मध्यवर्ती बैंक के कर्मचारी ज्ञानेश्वर भोसले चोंढी शाखा के लिए नकदी लेकर

Updated:
Ration Clerk Caught Taking Bribe: महाराष्ट्र के हिंगोली में राशन कार्ड पर अनाज दिलाने के लिए रिश्वत मांगने वाला लिपिक धराया

हिंगोली के तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते राशन विभाग का लिपिक रंगे हाथों पकड़ाया

हिंगोली के कलमनुरी में राशन विभाग के एक लिपिक ने गरीब परिवारों से राशन कार्ड पर अनाज दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी। लेकिन भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना आठ जनवरी की है। आरोपी लिपिक का नाम चक्रधर पंडितराव कदम है जो कलमनुरी तहसील कार्यालय के आपूर्ति विभाग में काम करता है। कैसे शुरू हुआ यह मामला शिकायत करने वाले व्यक्ति और उसके भाई ने सितंबर सन दो हजार बाईस में अपने परिवार के सदस्यों के लिए राशन कार्ड में नाम जोड़ने का आवेदन किया था। वे चाहते थे कि उन्हें बीपीएल योजना के

Updated:
Turmeric Trader Fraud Shird Shahapur: शिरड शहापुर के हल्दी व्यापारी से लाखों की ठगी, गुजरात के व्यापारियों पर केस

Hingoli Trader Fraud: शिरड शहापुर के हल्दी व्यापारी से 14 लाख की ठगी, गुजरात के तीन व्यापारियों पर मामला दर्ज

हिंगोली जिले के औंढा नागनाथ तहसील के शिरड शहापुर गांव में एक गंभीर आर्थिक ठगी का मामला सामने आया है। यहां हल्दी का व्यापार करने वाले एक स्थानीय व्यापारी को गुजरात के व्यापारियों ने लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। यह मामला केवल एक व्यक्ति की ठगी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे कृषि और व्यापार क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह घटना दिखाती है कि कैसे भरोसे और व्यापारिक रिश्तों का गलत फायदा उठाकर छोटे और मध्यम व्यापारियों को आर्थिक संकट में डाला जा रहा है। शिरड शहापुर के व्यापारी ने मेहनत से

Updated:
Hingoli Bribery Case: कर सहायक उमेश सरकटे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते कर सहायक उमेश सरकटे रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वत लेते कर सहायक रंगे हाथों धरा महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। वस्तु एवं सेवा कर विभाग के कर सहायक उमेश साहेबराव सरकटे को एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक जनवरी को की गई। आरोपी ने एक कृषि साहित्य दुकानदार से जीएसटी से जुड़ी नोटिस रद्द करवाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। कैसे हुई पूरी घटना शिकायतकर्ता सेनगांव शहर में कृषि साहित्य की दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपनी दुकान के लिए जीएसटी नंबर हासिल करने के लिए

Updated:
Kalamnuri Leopard Attack: तेंदुए के हमले में दो बकरियों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

तेंदुए के हमले में दो बकरियों की मौत, कलमनूरी तहसील में फैली दहशत

तेंदुए के हमले से इलाके में मचा हड़कंप महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनूरी तालुका में एक बार फिर जंगली जानवर का आतंक देखने को मिला है। पोतरा गांव के पास तेलंगवाड़ी परिसर में 12 दिसंबर को एक भयावह घटना सामने आई जब एक तेंदुए ने खेत में बंधी दो बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। यह घटना पूरे इलाके के लिए चिंता का विषय बन गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग अब रात के समय घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तुरंत

Updated:
Sand Mafia: कलमनुरी में रेत तस्करों का आतंक, अधिकारियों को मिली जान से मारने की धमकी

कलमनुरी में रेत माफियाओं का आतंक, मंडल अधिकारियों को जान से मारने की धमकी

कलमनुरी तहसील में रेत माफिया का बढ़ता आतंक प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित इस तहसील में रेत तस्करों ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने और हमला करने में कोई संकोच नहीं दिखाया है। हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में रेत माफिया ने मंडल अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद कलमनुरी पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। रेत तस्करी रोकने के लिए चल रहा विशेष अभियान कलमनुरी तालुका क्षेत्र में कयाधू नदी और अन्य रेत घाटों से रेत की अवैध ढुलाई को रोकने

Updated:
Hingoli Local Body Elections 2025: तनाव भरे माहौल में मतदान पूरा, 21 दिसंबर को होगी मतगणना

हिंगोली नगर परिषद चुनाव तनाव भरे माहौल में पूरा, मतगणना 21 दिसंबर को होगी

हिंगोली नगर परिषद चुनाव में तनाव का माहौल महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में इस बार नगर परिषद चुनाव बेहद तनाव भरे माहौल में पूरा हुआ। यह चुनाव पहले से ही काफी चर्चा में था क्योंकि शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर ने अपनी भाभी को चुनाव मैदान में उतारा था। इसके बाद से पिछले एक महीने से शहर में लगातार तनाव बना हुआ था। लोगों के बीच आपसी मतभेद बढ़ गए थे और माहौल काफी गरमाया हुआ था। मतदान से एक दिन पहले भी हुआ विवाद मतदान से ठीक एक दिन पहले भी शहर के अलग अलग इलाकों में

Updated:
Kalamnuri MLA Santosh Bangar : विधायक संतोष बांगर पर मतदान गोपनीयता भंग का आरोप दर्ज

हिंगोली: विधायक संतोष बांगर पर मतदान में गोपनीयता भंग करने का मामला दर्ज

हिंगोली जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है। कलमनूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष बांगर के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगा है। 2 दिसंबर को हिंगोली शहर नगर पालिका के चुनाव में मतदान के दौरान यह घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना का विवरण 2 दिसंबर को हिंगोली शहर नगर पालिका के लिए मतदान चल रहा था। मतदान प्रक्रिया के दौरान कलमनूरी विधायक संतोष बांगर मंगलवारा कन्या शाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे। विधायक ने कमरे क्रमांक 2 में स्थित मतदान

Updated:
Hingoli Election 2025: हिंगोली शहर में दोपहर तक 36.68% मतदान, चुनाव प्रक्रिया जारी

हिंगोली शहर में दोपहर 1:30 बजे तक 36.68% मतदान, 26,365 मतदाताओं ने डाले वोट

हिंगोली शहर में चल रही चुनाव प्रक्रिया में आज दोपहर 1:30 बजे तक कुल 36.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शहर में कुल 71,800 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 26,365 मतदाताओं ने सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह आंकड़े लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की जागरूकता और जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। चुनाव प्रक्रिया सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी मतदाता को मतदान करने में कोई परेशानी

Updated:
Hingoli Nagar Palika Election: हिंगोली नगर पालिका की मतगणना पर संकट, अदालत के फैसले का इंतजार

हिंगोली नगर पालिका मतगणना पर संकट, उच्च न्यायालय के फैसले पर टिकी सबकी नज़र

हिंगोली में नगर पालिका मतगणना पर संकट हिंगोली शहर की नगर पालिका के लिए तीन दिसंबर को मतगणना होनी है, लेकिन इस बार मतगणना को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शहर में इस चुनाव को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, लेकिन अब मतगणना के समय को लेकर उठे विवाद ने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है। शहर के नेता, उम्मीदवार, पक्ष-विपक्ष के कार्यकर्ता और आम नागरिक सभी इस मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। अदालत में सुनवाई होने से बढ़ी उत्सुकता मतगणना पर संकट इसलिए आया है क्योंकि एक याचिका औरंगाबाद उच्च न्यायालय

Updated:
Hingoli Nagar Palika Election 2025

Hingoli Chunav: हिंगोली जिले की तीनों नगर पालिकाओं के चुनाव की घोषणा, 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना

हिंगोली नगर पालिका चुनाव का ऐलान चार साल बाद हिंगोली जिले की तीनों नगर पालिकाओं के चुनाव की घोषणा हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 2 दिसंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना। हिंगोली, बसमत और कलमनुरी नगर पालिका के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं, पानी, सड़क और सफाई जैसे मुद्दों पर जनता इस बार अपना प्रतिनिधि चुनेगी। चुनाव आयोग की घोषणा से जिले में हलचल चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही हिंगोली जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू

Updated:
Illegal Sand Mining Hingoli

हिंगोली में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, भागते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग

हिंगोली में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार हिंगोली जिले में अवैध रेत खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई जारी है। जिले के औंधा नागनाथ तहसील के अंखली नदी तट पर रविवार देर शाम राजस्व विभाग को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जैसे ही तस्करों ने टीम को आते देखा, वे अपने ट्रैक्टरों सहित वहां से भागने लगे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर असंतुलित

Updated:
Hingoli Heavy Rain

Hingoli Heavy Rain: बेमौसम मूसलधार बारिश ने मचाई हलचल, मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए चेतावनी जारी की

हिंगोली में बेमौसम मूसलधार बारिश ने मचाई हलचल महाराष्ट्र राज्य के हिंगोली जिले में 24 अक्टूबर 2025 को अपराह्न अचानक मूसलधार बारिश ने शहरवासियों को चौंका दिया। यह बारिश मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप थी, जिसने अगले दो दिनों के लिए मराठवाड़ा क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 अक्टूबर को मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए पीला चेतावनी जारी की थी, जिसमें अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी। हिंगोली जिले को भी इस चेतावनी में शामिल

Updated:
NCP Sharad Pawar faction turmoil

हिंगोली में एनसीपी शरद पवार गुट में बड़ी हलचल – 90% पदाधिकारी अजीत पवार गुट में जाने की चर्चा तेज़

हिंगोली की राजनीति में उठापटक, एनसीपी के भीतर मची हलचल हिंगोली जिले की राजनीति इन दिनों अचानक सुर्खियों में है। नगर पालिका और जिला परिषद चुनाव नजदीक आने के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट में बड़ी हलचल देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर ऐसी चर्चा ज़ोरों पर है कि पार्टी के लगभग 90 प्रतिशत पदाधिकारी अजीत पवार गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं। मंगलवार, 14 अक्टूबर की शाम से ही यह अफवाहें तेज़ी से फैलने लगीं कि हिंगोली जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी अजीत पवार गुट में शामिल होने वाले हैं। यह

Updated:
Hingoli Sarpanch Bribery Case | घरकुल योजना में रिश्वत के आरोप में सरपंच का सहयोगी गिरफ्तार, सरपंच फरार

घरकुल योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा: हिंगोली में सरपंच का सहयोगी रंगे हाथों गिरफ्तार, सरपंच फरार

घरकुल योजना में रिश्वत का खेल: सरपंच की करतूत उजागर हिंगोली जिले के कलमनुरी तहसील के घोड़ा ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना (घरकुल) के तहत मंजूर घर के दूसरे हफ्ते की राशि दिलाने के नाम पर सरपंच द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। सरपंच का सहयोगी रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के जाल में रंगे हाथ पकड़ा गया है, जबकि सरपंच फरार हो गया। मामला क्या है? शिकायतकर्ता के पिताजी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घरकुल स्वीकृत हुआ था। पहला हफ्ता (किस्त) पहले ही प्राप्त हो चुका था और दूसरे हफ्ते की राशि के लिए

Updated:
Hingoli Flood Relief

हिंगोली बाढ़ राहत: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित किसानों के लिए 231.27 करोड़ रुपये की घोषणा

Hingoli Flood Relief: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित किसानों के लिए 231.27 करोड़ रुपये की घोषणा हिंगोली जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टी और बाढ़ ने किसानों और स्थानीय निवासियों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत Hingoli Flood Relief की घोषणा की है। राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों और आम जनता की मदद के लिए 231.27 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी Rahul Gupta ने बताया कि जिले के 23 मंडलों में फसलों, घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है।

Updated:
Hingoli Farmers Protest

हिंगोली किसान आंदोलन: खरबी-ईसापुर लिंक परियोजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Hingoli Farmers Protest: खरबी-ईसापुर लिंक परियोजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हिंगोली जिले में Hingoli Farmers Protest ने एक नई ऊँचाई हासिल कर ली है। लगभग 40 गांवों के किसान Kharbi-Isapur Link Project के खिलाफ indefinite hunger strike पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि इस परियोजना के माध्यम से Kayadhu River का पानी अवैध रूप से ईसापुर बाँध और आगे Pengaṅga River की ओर मोड़ा जा रहा है। किसानों का नेतृत्व कर रहे डॉ. रमेश शिंदे ने साफ किया है कि चाहे उनकी जान चली जाए, लेकिन वह किसी भी हाल में कयाधु नदी का पानी ईसापुर बाँध में

Updated:
Hingoli Farmers Protest

हिंगोली किसान प्रदर्शन: क्रांतिकारी किसान संघ ने फसल बीमा कार्यालय में किया उग्र प्रदर्शन

Hingoli Farmers Protest: Uproar Over Crop Insurance Non-Payment Hingoli: Hingoli जिले के किसानों ने 24 सितंबर को अपने गुस्से का इजहार करते हुए Hingoli Farmers Protest किया। भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण मूंग, उड़द, सोयाबीन, कपास, हल्दी और ज्वार जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं, लेकिन बीमा राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ। इसी पर क्रांतिकारी किसान संगठन, Revolutionary Kisan Sangh, ने बीमा कंपनी के कार्यालय में प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की। संगठन के पदाधिकारी नामदेव पतंगे, सखाराम भाकरे और गजानन काले ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत की पूरी भरपाई मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि

Updated: