जरूर पढ़ें

मौरिग्राम रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

मौरिग्राम रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
मौरिग्राम रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

हावड़ा के मौरिग्राम रेलवे स्टेशन के पास देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे लाइन के किनारे बनी अस्थायी दुकानों से शुरू हुई आग देखते ही देखते कई दुकानों तक फैल गई।

Updated:

Mourigram Railway Station Fire: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मौरिग्राम रेलवे स्टेशन के पास कल शनिवार की देर रात आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:45 बजे स्टेशन के पास स्थित कुछ दुकानों में अचानक आग लग गई।

मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग
मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेलवे लाइन के किनारे बनी दो अस्थायी दुकानों में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते आग ने पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग
मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग

घंटों मशकत के बाद बुझी आग

आग की लपटें देखकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही नाजिरगंज जांच केंद्र की पुलिस मौके पर पहुंची।

मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग
मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग

इसके साथ ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। घंटों मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि कई दुकानों में आग लगने के कारण सामान जल गए.

मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग
मौरिग्राम स्टेशन के पास दुकानों में लगी भीषण आग

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।