नागपुर में युवती के साथ जबरन गलत काम और निकाह का मामला
Nagpur Kapil Nagar rape case forced nikah video threat: नागपुर | कपिल नगर इलाके से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म कर, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन निकाह कराने का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले उसकी दोस्ती का विश्वास जीता और फिर उसे साईं मंदिर के पास बुलाया। वहां से उसे अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
दोस्ती के बहाने बुलाकर आरोपी ने किया गलत काम
इसके बाद पीड़िता को उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। धमकियों के बीच ही युवती का जबरन निकाह कराया गया। इसके अलावा, पीड़िता का आरोप है कि अंधविश्वास के नाम पर कथित तौर पर जादू-टोना भी करवाया गया।
पुलिस कार्रवाई
कपिल नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस मामले में अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत भी कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश आडे, कपिल नगर थाना ने इस मामले में बयान दिया है।
आगे की जांच जारी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र