नागपुर: नागपुर के कोठी रोड, महल क्षेत्र में देर रात फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Nagpur Crime:
नागपुर के कोठी रोड, महल क्षेत्र में देर रात फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।#RashtraBharat #Nagpur pic.twitter.com/3Sv8sqtBBT— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) May 18, 2026

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह घटना कोठी रोड, महल इलाके में हुई, जिसमें फिर्यादी सौरभ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया है कि मामला पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। वहीं एक लड़की से जुड़े विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है।
CCTV फुटेज में करीब 6 आरोपी दिखाई दिए हैं, जिनमें से 2 की पहचान हो चुकी है, जबकि 4 आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की संभावना है और मामले की गहन जांच की जा रही है।