IPL 2026 Playoffs Tickets: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज के मुकाबले अंतिम चरण में हैं और इसी के साथ फैंस की नजरें अब प्लेऑफ मुकाबलों पर टिक गई हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने प्लेऑफ मैचों के टिकट बिक्री की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कल यानि 20 मई से टिकटों की बिक्री शुरू होगी, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस बार बोर्ड ने टिकट बिक्री के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाया है। फैंस आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। खास बात यह है कि रुपे कार्डधारकों को शुरुआती बुकिंग का विशेष फायदा मिलेगा। इसके लिए 24 घंटे की प्रायोरिटी विंडो भी खोली जाएगी।
प्लेऑफ में RCB और SRH ने पक्की की जगह
इस सीजन अब तक RCB और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। बाकी तीन स्थानों के लिए पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्सके बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है। यही वजह है कि इस बार प्लेऑफ मैचों को लेकर फैंस का उत्साह पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।
खासतौर पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही घंटों में कई कैटेगरी हाउसफुल हो सकती हैं।
IPL 2026 प्लेऑफ टिकट शेड्यूल
| मुकाबला | मैच की तारीख | स्थान | प्रायोरिटी टिकट बिक्री | आम टिकट बिक्री |
|---|---|---|---|---|
| क्वालीफायर-1 | 26 मई | धर्मशाला | 20 मई | 21 मई |
| एलिमिनेटर | 27 मई | न्यू चंडीगढ़ | 20 मई | 21 मई |
| क्वालीफायर-2 | 29 मई | न्यू चंडीगढ़ | 22 मई | 23 मई |
| फाइनल | 31 मई | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | 22 मई | 23 मई |