जरूर पढ़ें

Gold Price Today: खरीदारी का बढ़िया मौका! सप्ताह के शुरुआत में धड़ाम हुआ सोना, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Price Today: खरीदारी का बढ़िया मौका! सप्ताह के शुरुआत में धड़ाम हुआ सोना, जानिए आज के ताजा भाव
Gold Price Today: खरीदारी का बढ़िया मौका! सप्ताह के शुरुआत में धड़ाम हुआ सोना, जानिए आज के ताजा भाव

सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सप्ताह की शुरुआत में भी भाव टूटने से बाजार में हलचल है। ऐसे में ग्राहकों को कम कीमत पर सोना खरीदने का बेहतर मौका मिल सकता है।

Updated:

Gold Price Today: अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है. दरअसल सोने के भाव में बीते कई दिनों से लगातार जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह 22 कैरेट सोने की कीमत 395 रुपये प्रति ग्राम तक टूट गई थी.
वहीं इस सप्ताह के शुरुआत में भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. ऐसे में सोने के भाव काफी नीचे गिर गए हैं. इस बड़ी गिरावट से बाजार में भी हलचल मची हुई है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 09 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,183 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,919 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,391 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 128 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 395 रुपये प्रति ग्राम तक टूट गई. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 104 और 22 कैरेट सोने की कीमत में 95 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं आज मंगलवार को भी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 09 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,183 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,919 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,391 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट (प्रति ग्राम) 22 कैरेट (प्रति ग्राम) 18 कैरेट (प्रति ग्राम)
लखनऊ ₹15,183 ₹13,919 ₹11,391
जयपुर ₹15,183 ₹13,919 ₹11,391
दिल्ली ₹15,183 ₹13,919 ₹11,391
पटना ₹15,173 ₹13,909 ₹11,381
मुंबई ₹15,168 ₹13,904 ₹11,376
अहमदाबाद ₹15,173 ₹13,909 ₹11,381
पुणे ₹15,168 ₹13,904 ₹11,376
कोलकाता ₹15,168 ₹13,904 ₹11,376
मेरठ ₹15,183 ₹13,919 ₹11,391
लुधियाना ₹15,183 ₹13,919 ₹11,391

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।