Petrol-Diesel Price Today: आज मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने आज भी ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं।
ब्रेंट क्रूड 05.40 डॉलर प्रति बैरल
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान की ओर से आए शांति प्रस्ताव के बीच ब्रेंट क्रूड लगभग 105.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम जनता को राहत मिली है।
आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 प्रति लीटर, डीजल ₹92.15 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 प्रति लीटर, डीजल ₹90.76 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 प्रति लीटर, डीजल ₹92.34 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹94.83, डीजल ₹87.96 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19, डीजल ₹88.05 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65, डीजल ₹87.76 प्रति लीटर
क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होते हैं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आती है, तो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। फिलहाल कीमतों का स्थिर रहना आम आदमी के लिए राहत की बात है, खासकर ऐसे समय में जब यात्रा और शादी-ब्याह का सीजन जोर पकड़ रहा है।
ऐसे चेक करें अपने शहर का दाम
अगर आप अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो IOCL, BPCL और HPCL की SMS सेवा के जरिए आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज के लिए राहत यही है कि आपकी जेब पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है।