Rashtra Bharat Logo

Shibu Soren Death: शिबू के निधन पर झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक

Shibu Soren Death: शिबू के निधन पर झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक
शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में 2 दिन की छुट्टी.
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

विषयसूची

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का चार अगस्त, 2025 को नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके सम्मान में झारखंड सरकार ने चार अगस्त से छह अगस्त, 2025 तक तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। इस अवधि के दौरान, झारखंड राज्य में जिन सरकारी भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, उन पर ध्वज आधे झुके रहेंगे। किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

दो दिनों का अवकाश

सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय चार अगस्त और पांच अगस्त, 2025 को बंद रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के के संयुक्त सचिव, अखलेश कुमार सिन्हा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि सभी अपर मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशक, प्रधान सचिव, सचिव, उपायुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गयी है।

शिबू सोरेन का सर गंगा राम अस्पताल के ‘नेफ्रोलॉजी’ विभाग के अध्यक्ष डॉ एके भल्ला की निगरानी में 19 जून से उपचार किया जा रहा था। डॉ भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह आठ बजकर 56 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टर एके भल्ला ने कहा, ‘वह गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें डेढ़ महीने पहले दौरा भी पड़ा था। वह पिछले एक महीने से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।’

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘हमारी बहु-विषयक चिकित्सा टीम के अथक प्रयासों के बावजूद, शिबू सोरेन का चार अगस्त, 2025 को निधन हो गया। उनके अंतिम सांस लेने के दौरान उनका परिवार उनके पास मौजूद था।’

शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और पार्टी के संस्थापक संरक्षक भी थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है।