जरूर पढ़ें

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा की शपथ, बिहार में नए सीएम को लेकर बढ़ी हलचल

Nitish Kumar
पटना: सीएम आवास खाली कर रहे नीतीश कुमार,अब लालू यादव के पड़ोस में होगा नया ठिकाना

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा बढ़ गई है। एनडीए में कई नाम सामने हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, जिससे सस्पेंस बरकरार है।

Updated:

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना अब लगभग तय हो चुका है, और इसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।  इधर राज्यसभा सदस्य बनने से पहले ही नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वे 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। शपथ ग्रहण के बाद उनकी मुलाकात एनडीए के कई बड़े नेताओं से होने की संभावना है, जहां बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

एनडीए विधायक दल की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, 11 अप्रैल को नीतीश कुमार पटना लौट सकते हैं। इसके बाद 14 अप्रैल के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच एनडीए विधायक दल की बैठक भी हो सकती है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनने की उम्मीद है।

बिहार का अगला सीएम कौन?

इस सियासी हलचल के बीच एक सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं। बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, वहीं जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, अभी तक एनडीए की ओर से किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।