मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना, ई-केवाईसी में त्रुटि वाली महिलाएं 30 अप्रैल तक करें सुधार

Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana eKYC correction: नागपुर में लाडकी बहन योजना के तहत जिन महिलाओं की ई-केवाईसी में गलती है, उन्हें 30 अप्रैल 2026 तक सुधार करने का मौका दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र महिलाओं से आगे आकर अपनी जानकारी ठीक कराने की अपील की है, ताकि कोई भी महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विषयसूची
सभी महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने की कोशिश
Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana eKYC correction: नागपुर, 10 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के तहत ई-केवाईसी में त्रुटि के कारण लाभ से वंचित महिलाओं के लिए नागपुर जिला प्रशासन ने विशेष सुधार अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने ऐसी सभी पात्र महिलाओं से आगे आकर अपनी ई-केवाईसी सुधारने की अपील की है।
नागपुर जिले में इस योजना की लगभग 10 लाख 90 हजार लाभार्थी महिलाएं हैं। इनमें से कुछ महिलाएं पूर्व में दर्ज ई-केवाईसी में त्रुटियों के चलते योजना का लाभ नहीं उठा पा रही थीं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राजस्व मंत्री तथा नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने सुधार प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए थे।
ई-केवाईसी में गलती सुधारने के लिए 30 अप्रैल तक मौका
उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने अब जिले के सभी आपले सरकार सेवा केंद्रों पर ई-केवाईसी सुधार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
ऑनलाइन भी होगा सुधार, 30 अप्रैल है अंतिम तिथि
महिलाएं घर बैठे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर और ओटीपी के माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर सकती हैं। इस ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि जिले की कोई भी पात्र बहन इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

