जरूर पढ़ें

नागपुर के जरीपटका में एचपी (HP) गैस एजेंसी पर भड़की जनता – सिलेंडर उठाकर भागे लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Nagpur LPG cylinder shortage: उत्तर नागपुर में गैस की कमी से हंगामा, लोग सिलेंडर लेकर भागे
Nagpur LPG cylinder shortage: उत्तर नागपुर में गैस की कमी से हंगामा, लोग सिलेंडर लेकर भागे Photo: RB /Jassi)

Nagpur LPG cylinder shortage: नागपुर के जरीपटका इलाके में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों ने एजेंसी पर हंगामा किया। कई घंटे इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोग गोडाउन में घुस गए और सिलेंडर लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत किया, लेकिन वितरण व्यवस्था पर सवाल उठे।

Updated:

गैस की कमी से बढ़ा तनाव

Nagpur LPG cylinder shortage: नागपुर। उत्तर नागपुर के जरीपटका इलाके में स्थित HP गैस एजेंसी के गोडाउन में बुधवार को उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एलपीजी (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत से तंग आए लोग एजेंसी से सिलेंडर उठाकर भाग गए। मामला बिगड़ता देख एजेंसी के अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी, जिसके बाद जाकर स्थिति नियंत्रण में आई।

क्या हुआ घटनास्थल पर?

घरों में गैस की किल्लत से परेशान लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचे थे। कई घंटों तक इंतज़ार करने के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। इसी दौरान कुछ लोग एजेंसी के गोडाउन में घुस गए और वहां रखे एलपीजी (LPG) सिलेंडर उठाकर ले भागे।

एजेंसी अधिकारी हरीश मोहरले ने मौके पर बताया — “हमको पुलिस बुलाना पड़ी, तब कहीं लोग सिलेंडर वापस आए। लोगों ने हमसे झूमाझटकी कर रहे थे, इतनी बदतमीजी कर रहे थे, मारने के लिए उतारू हो गए थे। कुछ जनता सिलेंडर लेकर भाग गई — कुछ सिलेंडर मिले, कुछ नहीं मिले।”

Nagpur LPG cylinder shortage: उत्तर नागपुर में गैस की कमी से हंगामा, लोग सिलेंडर लेकर भागे
Nagpur LPG cylinder shortage: उत्तर नागपुर में गैस की कमी से हंगामा, लोग सिलेंडर लेकर भागे Photo: RB /Jassi)

पक्षपात का आरोप

ग्राहक प्रांजलि कान्होरे ने आरोप लगाया — “एजेंसी वाले पहचान वालों को अंदर से सिलेंडर दे रहे थे। हम लोग सुबह 6 बजे से खड़े थे — उनको दिया, हमको नहीं दिया। कुछ लोगों ने इस पर विरोध किया और उठाकर सिलेंडर ले गए।”

क्या है अब तक की स्थिति?

एजेंसी अधिकारियों के अनुसार कुछ लोगों ने सिलेंडर वापस लौटा दिए हैं, लेकिन अभी भी कुछ सिलेंडर वापस नहीं आए हैं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति फिलहाल शांत है। क्षेत्र में एलपीजी (LPG)आपूर्ति की स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।