Rashtra Bharat Logo

Pune sex determination clinic raid: स्टिंग ऑपरेशन में अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Pune sex determination clinic raid: स्टिंग ऑपरेशन में अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
Pune sex determination clinic raid: स्टिंग ऑपरेशन में अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार ( image Source - fertiltree.com )

Pune illegal sonography operation: पुणे में रांजणगांव इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्टिंग ऑपरेशन के तहत अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का पर्दाफाश किया। नकली मरीज के जरिए आरोपी एजेंट नरेंद्र ठाकरे और आकाश मालगुंडे को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से अवैध सोनोग्राफी उपकरण, दवाएं और मारुति वैगन-आर कार जब्त की, जिनकी कुल कीमत लगभग 7 लाख 73 हजार रुपये है।

Updated:
·by
Priyanka C. Mishra
Priyanka C. Mishra
Share:

विषयसूची

क्राइम ब्रांच ने रैकेट का भंडाफोड़ किया

Pune sex determination clinic raid: पुणे में अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूरा मामला रांजणगांव का है, जहां पुलिस को पता चला कि चोरी-छिपे भ्रूण का लिंग परीक्षण चल रहा है। जैसे ही खबर मिली, क्राइम ब्रांच यूनिट-7 के सीनियर इंस्पेक्टर संतोष सोनावणे ने कार्रवाई का जिम्मा संभाला। उनके साथ जिला सिविल सर्जन डॉ. नागनाथ येमपल्ले और शिरूर ग्रामीण अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सचिन ढस भी जुड़े। टीम ने ठान लिया कि इस बार सब कुछ कानून के हिसाब से और पूरी सुरक्षा के साथ होगा।

Pune sex determination clinic raid
Pune sex determination clinic raid : ( image – Social media )

नकली मरीज भेजा गया

Pune sex determination clinic raid: प्लान के मुताबिक, एक महिला को नकली मरीज बनाकर एजेंट नरेंद्र साहेबराव ठाकरे से मिलवाया गया। ठाकरे ने महिला और उसके पति को अपनी गाड़ी में बैठाया और सीधे धोकसंगवी पंछंगे बस्ती के लाइफ केयर क्लिनिक पहुंचा दिया। जैसे ही क्लिनिक में जांच शुरू हुई, पुलिस टीम ने वहां धावा बोल दिया। अंदर आरोपी आकाश सुभाष मालगुंडे, एक छोटे से प्रोब से अवैध सोनोग्राफी करता मिला। हैरानी की बात ये थी कि ये प्रोब मोबाइल फोन से वाई-फाई के जरिए जुड़ा था, जिससे भ्रूण का लिंग पता किया जा रहा था।

Pune sex determination clinic raid
Pune sex determination clinic raid – ( image – social media )

7 लाख 73 हजार के सामान जब्त

Pune sex determination clinic raid: पुलिस ने मौके से वो अवैध उपकरण, दवाएं और मारुति वैगन-आर कार जब्त कर ली, जिसका इस्तेमाल मरीजों को लाने-ले जाने के लिए हो रहा था। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख 73 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और उन पर PCPNDT एक्ट के तहत वाघोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने साफ कहा है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के मुताबिक हुई है।

पुलिस ने लोगो से की अपील

Pune sex determination clinic raid: इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) पंकज देशमुख, डीसीपी निकिल पिंगले और एसीपी राजेंद्र मुलिक ने किया। क्राइम ब्रांच यूनिट-7 की टीम के कई अफसर और कर्मचारी इस मिशन में शामिल थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अवैध मेडिकल टेस्ट या लिंग जांच से दूर रहें और अगर किसी को भी इस तरह की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। प्रशासन ने भी दो टूक कहा है कि ऐसे गैरकानूनी कामों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Priyanka C. Mishra

Priyanka C. Mishra

प्रियंका सी. मिश्रा वरिष्ठ हिंदी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार लेखन, डिजिटल कंटेंट निर्माण, स्क्रिप्टिंग, रिपोर्टिंग और विश्लेषण के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विषयों के साथ-साथ बॉलीवुड, ज्योतिष, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल जैसे विविध विषयों पर तथ्यपरक और शोध आधारित लेखन करती हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करना उनकी विशेषता है, जिससे उनकी सामग्री व्यापक पाठक वर्ग के लिए सहज और विश्वसनीय बनती है। अनुभव : हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन, फीचर स्टोरी, विश्लेषणात्मक लेख और यूट्यूब स्क्रिप्टिंग में मजबूत पहचान बनाई है। विभिन्न समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता उन्हें एक बहुमुखी कंटेंट विशेषज्ञ के रूप में स्थापित करती है। वर्तमान फोकस : वे समाचार, सोशल ट्रेंड्स, एंटरटेनमेंट, ज्योतिष, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर डिजिटल ऑडियंस के लिए जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करती हैं। उनकी प्राथमिकता तथ्यों की सटीकता, निष्पक्ष प्रस्तुति और पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • समाचार लेखन और विश्लेषण : राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर स्पष्ट और संतुलित रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण। • बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट : फिल्म, सेलिब्रिटी और मनोरंजन जगत से जुड़े ट्रेंड्स और अपडेट्स पर लेखन। • ज्योतिष और लाइफस्टाइल : ज्योतिष, स्वास्थ्य, रिलेशनशिप और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर सरल एवं उपयोगी कंटेंट निर्माण। • यूट्यूब स्क्रिप्टिंग और डिजिटल कंटेंट : डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक, ऑडियंस-केंद्रित और रिसर्च आधारित स्क्रिप्ट तैयार करने में विशेषज्ञता। • हिंदी कंटेंट निर्माण : सरल, प्रभावी और SEO-फ्रेंडली हिंदी कंटेंट तैयार करने का अनुभव। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तथ्यों की सटीकता, निष्पक्ष दृष्टिकोण और संवेदनशील लेखन शैली के कारण प्रियंका सी. मिश्रा ने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। समाचार और डिजिटल मीडिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा विविध विषयों पर निरंतर लेखन अनुभव उनकी विशेषज्ञता और विश्वसनीयता को मजबूत बनाता है।