Rashtra Bharat Logo

प्रयागराज में गोतस्करों की संपत्ति होगी कुर्क: अपराध से प्रापर्टी बनाने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा, पुलिस ने जांच तेज की

प्रयागराज में गोतस्करों की संपत्ति होगी कुर्क: अपराध से प्रापर्टी बनाने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा, पुलिस ने जांच तेज की
Prayagraj Gotaskari Property Seizure
Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

प्रयागराज में गोतस्करों की संपत्ति होगी कुर्क, अपराध से प्रापर्टी बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा, फिर से जांच शुरू | Prayagraj Gotaskari Property Seizure

प्रयागराज पुलिस ने गोतस्कर तबरेज की गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फर गिरोह समेत अन्य गोतस्करों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है। पुलिस राजस्व विभाग के साथ मिलकर तस्करों द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित की गई संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुठभेड़ में गोतस्कर तबरेज की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस दूसरे गोतस्करों की संपत्ति को लेकर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। खासकर कुख्यात गोतस्कर मो. मुजफ्फर और उसके सहयोगियों की ओर से बनाई गई चल व अचल संपत्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Also Read:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेला: नागपुर में युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर

चिह्नित की गई प्रापर्टी को गैंग्स्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है, ताकि गोतस्करी जैसे अपराध के जरिए प्रापर्टी बनाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

बताया गया है कि सोरांव निवासी तबरेज के खिलाफ अलग-अलग थाने में गोवध निवारण अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगी थी, जबकि उसका एक साथी भाग निकला था। पूछताछ में अभियुक्त तबरेज से कई जानकारी मिली थी और मो. मुजफ्फर गैंग से जुड़े लोगों के बारे में नए तथ्य सामने आए थे।

वेब स्टोरी:

इस आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि कई गोतस्करों के विरुद्ध प्रयागराज के अलावा कौशांबी, फतेहपुर, भदोही, जौनपुर समेत अन्य जिलों में मुकदमा कायम है। उन्होंने गोतस्करी के जरिए करोड़ों रुपये की चल व अचल प्रापर्टी बनाई है। ऐसे में राजस्व सहित अन्य विभाग की मदद से अपराध के जरिए अर्जित की गई सभी संपत्ति का पूरा ब्योरा जुटाया जाएगा।

इसके बाद जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इससे कई तस्करों की गतिविधि और अपराध पर अंकुश लग सकेगा। हालांकि गोतस्करी के मामले में अभी तक मुजफ्फर की पूरामुफ्ती और नवाबगंज स्थित दो संपत्ति को कुर्क किया गया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिले में सक्रिय गोतस्करों और उनके सहयोगियों की संपत्ति की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।