Rashtra Bharat Logo

West Bengal

Farakka Jharkhand road bad condition: फराक्का और झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जलभराव और कीचड़ से बदहाल रोज हो रहे हादसे स्थानीय लोगों ने की जल्द मरम्मत की मांग।

फराक्का-झारखंड मुख्य सड़क बदहाल, जलभराव और कीचड़ से थमा आवागमन

सड़क की बदहाली से बढ़ रही राहगीरों की मुश्किलें पश्चिम बंगाल के फराक्का और झारखंड को आपस में जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों बेहद जर्जर और दयनीय स्थिति में पहुंच गई है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही यह सड़क किसी बड़े तालाब में तब्दील हो जाती है। पिछले एक महीने से बागडावरा इलाके में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जल-कीचड़ से भरी पड़ी है जिससे यह मार्ग चलने लायक नहीं बचा है। रोजाना हो रहे हैं हादसे, वाहन फंस रहे हैं कीचड़ में स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस व्यस्त रास्ते से रोजाना हजारों

Updated:
Murshidabad flood: मुर्शिदाबाद के कुए नदी के उफान और भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सैकड़ों घर जलमग्न और हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद होने के बाद एसपी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

मुर्शिदाबाद में कुए नदी के उफान से बाढ़, एसपी ने किया प्रभावित इलाके का दौरा

सैकड़ों घर और हजारों हेक्टेयर फसल पानी में डूबी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के प्रभावित ब्लॉक क्षेत्र में कुए नदी के उफान और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर इलाके के कई गांवों में घुस गया है जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बाढ़ का पानी सोनावरुई, वैद्यनाथपुर और तारापुर सहित कई गांवों के रिहायशी इलाकों में फैल चुका है जिससे सौ से अधिक घर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इस आपदा ने सबसे बड़ा झटका किसानों को दिया

Updated:
Durgapur PM Awas Yojana corruption TMC: प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप में दुर्गापुर में टीएमसी नेता का घर घेरा गया। ग्रामीणों ने विरोध में ‘अंडा थेरेपी’ और जोरदार प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

दुर्गापुर में टीएमसी नेता पर भारी पड़ा भ्रष्टाचार, गुस्साए ग्रामीणों ने घर घेरकर बरसाए अंडे

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले सरकारी मकानों में कथित तौर पर धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आनंदपुर इलाके में गुस्साई जनता ने एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के घर का घेराव कर दिया और उन पर अंडे फेंककर विरोध जताया। सरकारी आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप कोकोवेन थाने के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 43 के नडीहा से सटे आनंदपुर इलाके में यह पूरा हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप

Updated:
Malda Crime News: मालदा में अवैध संबंध के शक में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जानें पूरी घटना।

मालदा में खौफनाक वारदात,अवैध संबंध के शक में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या

मालदा हत्याकांड: शक, तनाव और खौफनाक अंजाम की कहानी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरिश्चंद्रपुर के रामनगर बाइस इलाके में शनिवार रात अवैध संबंध के शक में एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अमृता उरांव के रूप में हुई है जबकि आरोपी देवर का नाम पांचू उरांव है। अकेले पाकर पीछे से किया गया हमला पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात घटना के

Updated:
TMC Office Clash Humayun Kabir: कोलकाता पुलिस ने टीएमसी कार्यालय में होर्डिंग हटाने को लेकर हुई हाथापाई के मामले में पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को समन जारी किया। जानें क्या है पूरा विवाद।

कोलकाता पुलिस ने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को भेजा समन

तृणमूल कांग्रेस कार्यालय हाथापाई मामला कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में पार्टी के चुनाव चिह्न वाले होर्डिंग को हटाने को लेकर हुई हाथापाई के मामले में रविवार को पार्टी के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को आधिकारिक समन जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, शेक्सपियर सरणी थाने की एक विशेष टीम ने रविवार सुबह कस्बा इलाके में स्थित कबीर के आवास पर पहुंचकर उन्हें यह नोटिस सौंपा। बुधवार को होना होगा पेश पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को आगामी बुधवार को दोपहर 1:30 बजे जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने

Updated:
Kolkata Chitpur Fire: कोलकाता के चितपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग गैस कटर से गेट काटकर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन। रविवार की छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा।

कोलकाता के केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, दमकल ने गैस कटर से काटा गेट

चितपुर केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के बाद अब उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में भयानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि रविवार का अवकाश होने के कारण फैक्ट्री बंद थी जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह  चितपुर के घनी आबादी वाले नवाबपत्ती इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से अचानक काला धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूंकि आसपास कई अन्य कारखाने और घनी बस्तियां भी स्थित थीं इसलिए आग के तेजी से

Updated:
मध्यमग्राम से हिलसा मछली लेकर फरार हुई महिला न्यू बैरकपुर से गिरफ्तार। व्यापारियों की सतर्कता से हुआ भंडाफोड़ जानें पूरा मामला।

पहले हिलसा फिर भोला मछली, ठगी करने निकली महिला आखिरकार पकड़ी गई

हिलसा मछली ठगी कांड पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम बाजार से बिना पैसे दिए करीब 4 हजार रुपये की हिलसा (इलिश) मछली लेकर चंपत होने वाली एक अधेड़ महिला को पुलिस ने न्यू बैरकपुर से पकड़ लिया है। रविवार को न्यू बैरकपुर स्टेशन के पास स्थित बाजार में वह भोला मछली खरीद रही थी तभी स्थानीय बाजार समिति और व्यापारियों की सतर्कता के कारण उसका भंडाफोड़ हुआ। क्या था पूरा मामला पिछले मंगलवार को मध्यमग्राम कालीबाड़ी के पास अमेलेंदु स्मृति व्यवसायी समिति के बाजार में करीब 60 वर्षीय यह महिला मछली व्यापारी प्रसेनजीत विश्वास की दुकान पर पहुंची थी। उसने एक

Updated:
Decker's Lane Kolkata food safety raid: कोलकाता के डेकर्स लेन में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का छापा, दुकानों से मिली सड़ी मिठाई और बासी खाना, जानें पूरी कार्रवाई की जानकारी।

कोलकाता के डेकर्स लेन में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का छापा, सड़ी मिठाई और बासी खाना बरामद

कोलकाता के मशहूर फूड स्ट्रीट डेकर्स लेन में खाने-पीने की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अचानक छापेमारी की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान लोकप्रिय दुकानों समेत कई अन्य भोजनालयों में अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों की इस औचक जांच से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी में मिला सड़ा और फंगस लगा खाना अधिकारियों ने दुकानों के अंदर जाकर खाने की गुणवत्ता और उसके रखरखाव के तरीकों की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों से फंगस लगी मिठाइयां, सड़ा हुआ और बासी खाना बरामद किया गया। यह सारा सामान बेहद

Updated:
ECL transformer fire Asansol: आसनसोल नगर निगम के वार्ड 3 में ईसीएल के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजली गुल। परिहारपुर और बांकाशिमूलिया समेत कई इलाके प्रभावित।

ईसीएल के ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, आसनसोल नगर निगम के कई इलाकों में बिजली गुल

आसनसोल में बिजली संकट पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि इस घटना के चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दुर्घटना के बाद आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले कई बड़े इलाकों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई है। अचानक इस घटना के कारण परिहारपुर, बांकाशिमूलिया और वार्ड संख्या 10 सहित आसपास के दर्जनों इलाकों में अंधेरा छा गया। छुट्टी के दिन बिजली गुल होने से लोगों का रोजमर्रा का जीवन

Updated:
West Bengal Chopra food safety raid: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के चोपड़ा में खाद्य विभाग की छापेमारी। होटल में सड़ा मांस और मिठाई दुकान में शराब मिलने पर लाइसेंस रद्द और होटल सील।

चोपड़ा में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़ा मांस और मिठाई दुकान से शराब मिलने पर हड़कंप

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त अभियान जारी पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों और होटल संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राज्यभर में चल रहे विशेष अभियान के तहत जब प्रशासनिक अमले ने नदिया जिले के अंतर्गत आने वाले चोपड़ा  में कदम रखा तो वहां के हालात देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बाजार के होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों में अचानक हुई इस छापेमारी के दौरान जो खुलासे हुए उन्होंने सनसनी फैला दी है। लोगों की सेहत और सुरक्षा को ताक पर रखकर किस तरह

Updated:
West Bengal CMShri schools: पश्चिम बंगाल में शिक्षक दिवस पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान। हर जिले में खुलेंगे 'सीएमश्री' स्कूल, उत्तर बंगाल-पश्चिमांचल में स्पोर्ट्स हब और पाठ्यक्रम में बदलाव की पूरी जानकारी पढ़ें।

शिक्षक दिवस पर शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा, हर जिले में बनेंगे 2 सीएमश्री स्कूल

केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर बनेंगे सीएमश्री स्कूल पश्चिम बंगाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘विद्यासागर शिक्षा सम्मान’ समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की शिक्षा और खेल व्यवस्था को नई दिशा देने वाले कई बड़े ऐलान किए। सरकार का यह कदम आने वाले दिनों में बंगाल के छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के हर जिले में दो-दो सीएमश्री स्कूल खोले जाएंगे। केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर चलने वाले इन

Updated:
West Bengal municipality tax evasion pension crisis: बंगाल की नगरपालिकाओं में टैक्स चोरी से पेंशन संकट गहराया। अब डिजिटल सिस्टम से रखी जाएगी नजर, जानें पूरी जानकारी।

बंगाल की नगरपालिकाओं में कर चोरी से पेंशन संकट, अब डिजिटल डैशबोर्ड से रखी जाएगी नजर

आसनसोल और दुर्गापुर निगमों में वित्तीय बदहाली पश्चिम बंगाल की नगरपालिकाओं की आर्थिक हालत बहुत खराब हो चुकी है। इसी वजह से आसनसोल, दुर्गापुर और बर्धमान जैसे बड़े शहरों में भी कर्मचारियों को पेंशन मिलने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। राज्य के शहरी विकास विभाग का मानना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी है। आरोप है कि कई मामलों में स्थानीय नेताओं या अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारी और बड़ी कंपनियां करोड़ों रुपये का नगरपालिका टैक्स नहीं भर रही हैं। बिना नक्शा पास कराए बड़ी-बड़ी इमारतें बन रही हैं, और होर्डिंग तथा पार्किंग

Updated:
West Bengal Weather: बंगाल की खाड़ी में 9 सितंबर के बाद बनेगा नया निम्न दबाव दक्षिण बंगाल में 8-9 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जानें पूरी जानकारी।

बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय होगा निम्न दबाव, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

कहां-कहां होगी भारी बारिश, जानें पूरी जानकारी बंगाल की खाड़ी में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर के बाद दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास एक नया निम्न दबाव बनने की प्रबल संभावना है।  यह स्थान पश्चिम बंगाल के तट से काफी दूर है क्योंकि इससे पहले जितने भी निम्न दबाव बने थे वे सभी उत्तर ओडिशा या बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के पास उभरे थे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहली बार है जब दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के पास इस

Updated:
Murshidabad New Farakka railway line landslide repair: मुर्शिदाबाद के न्यू फरक्का स्टेशन के पास रेल पटरी की जमीन धंसी, 24 घंटे बाद भी मरम्मत जारी

मुर्शिदाबाद के न्यू फरक्का स्टेशन के पास रेल पटरी की जमीन धंसी, 24 घंटे बाद भी मरम्मत जारी

24 घंटे बाद भी रेल पटरी की मरम्मत जारी मुर्शिदाबाद न्यू फरक्का रेल लाइन भूस्खलन मरम्मत: मुर्शिदाबाद के न्यू फरक्का स्टेशन के निकट रेललाइन धंसने की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मरम्मत का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। घटनास्थल पर रेल कर्मचारी तेज़ी से पटरी की मरम्मत में जुटे हैं। पूरी रात काम करने के बाद सुबह से मरम्मत कार्य में और तेजी लाई गई है, ताकि क्षतिग्रस्त हिस्सों को जल्द सामान्य किया जा सके। रात भर काम के बाद सुबह से मरम्मत में तेजी रेललाइन धंसने के कारण जिस तरह कल रेल यातायात बाधित

Updated:
Farakka Nishinda Katan Road Waterlogging: मुर्शिदाबाद के फरक्का में फिर पानी में डूबी अहम सड़क, निशिंदा-काटान के लोगों की बढ़ी परेशानी

मुर्शिदाबाद के फरक्का में फिर पानी में डूबी अहम सड़क, निशिंदा-काटान के लोगों की बढ़ी परेशानी

बरसात आते ही पानी में डूब जाती है निशिंदा-काटान की अहम सड़क फरक्का निशिंदा काटान सड़क पर जलभराव: मुर्शिदाबाद के फरक्का में एक बार फिर बारिश ने निशिंदा-कातान सड़क को जलमग्न कर दिया है। यह सड़क हर दिन सैकड़ों लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। स्कूली छात्र-छात्राएं, आम यात्री, सामान ढोने वाले ट्रक और एम्बुलेंस  सभी इसी रास्ते से गुजरते हैं। झारखंड से जुड़ने के सबसे अहम माध्यमों में यह सड़क गिनी जाती है। लेकिन बरसात आते ही सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब जाता है, जिससे यह मार्ग व्यावहारिक रूप से कट जाता है। ऐसे में स्थानीय

Updated:
Kolkata Beniapukur Fake PayPal Call Centre Bust Arrest: कोलकाता में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार

कोलकाता में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार

बेनियापुकुर में फर्जी कॉल सेंटर पर साइबर पुलिस की छापेमारी कोलकाता बेनियापुकुर में फर्जी पेपाल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ और गिरफ्तारी: कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके में साइबर पुलिस ने एक फर्जी अमेरिकी प्रोसेस कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो पेपाल (PayPal) के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहा था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस थाना, कोलकाता की जीडीई संख्या 77, दिनांक 03/09/2026 के अनुसार यह मामला आईटी एक्ट 2000 की धारा 66/66C/66D/84B (धारा 43 के साथ) और बीएनएस 2023 की धारा 61(2)/319(2)/318(4)/336(2)/336(3)/338/340(2) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस को विश्वसनीय

Updated:
Panihati Chairman Somnath De Khardah Police Station: बेंगलुरु में चिकित्सकीय जांच के बाद पानीहाटी के अध्यक्ष सोमनाथ दे को खड़दा थाने लाई पुलिस

उत्तर 24 परगना समाचार: बेंगलुरु में चिकित्सकीय जांच के बाद पानीहाटी के अध्यक्ष सोमनाथ दे को खड़दा थाने लाई पुलिस

बेंगलुरु में चिकित्सकीय जांच के बाद खड़दा थाने लाए गए सोमनाथ दे पानीहाटी के अध्यक्ष सोमनाथ दे को खड़दा थाने लाई पुलिस: पानीहाटी नगरपालिका के चेयरमैन सोमनाथ दे को आज भोर करीब तीन बजे पुलिस खोरदा थाना लेकर आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पहले सोमनाथ दे की बेंगलुरु में मेडिकल जांच कराई गई थी। जांच पूरी होने के बाद उन्हें खोरदा थाना लाया गया। तड़के करीब तीन बजे सोमनाथ दे को लेकर खड़दा थाने पहुंची पुलिस घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय रिपोर्टर एकबाल के मुताबिक, देर रात से ही थाने के आसपास हलचल बनी हुई थी और पुलिसकर्मी सतर्क नजर

Updated:
RG Kar Case Somnath De Arrested: आरजी कर मामले में सोमनाथ दे गिरफ्तार, अदालत ले जाते समय थाने के बाहर विरोध और अंडे फेंके गए

कोलकाता समाचार: आरजी कर मामले में सोमनाथ दे गिरफ्तार, अदालत ले जाते समय थाने के बाहर विरोध और अंडे फेंके गए

बेंगलुरु से कोलकाता लाए गए सोमनाथ दे आरजी कर मामले में सोमनाथ दे गिरफ्तार: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में निहत चिकित्सक के शव के जल्दबाज़ी में अंतिम संस्कार से जुड़े मामले में आरोपी सोमनाथ दे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गहरी रात में सोमनाथ दे को बेंगलुरु से कोलकाता लाया गया। कोलकाता विमानबंदर पर उतरने के बाद उन्हें सीधे खड़दह थाने ले जाया गया। थाने से उन्हें अदालत ले जाने के दौरान थाने के बाहर विक्षोभ प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे फेंके। सुरक्षा को देखते हुए थाने से बाहर निकालते समय सोमनाथ दे को हेलमेट पहनाकर गाड़ी

Updated:
Farakka Rail Line: फरक्का में भारी बारिश के बाद रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से उत्तर बंगाल की रेल सेवा प्रभावित हुई है। कई ट्रेनें रद्द होने के बाद यात्रियों के सामने फ्लाइट और वैकल्पिक मार्ग का विकल्प है।

फरक्का रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त, उत्तर बंगाल जाने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली रेल लाइफलाइन पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।भारी बारिश के बाद फरक्का इलाके में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से उत्तर बंगाल जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यू फरक्का स्टेशन के पास रेल लाइन पर मिट्टी धंसने के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ा है, जिन्होंने पहले से उत्तर बंगाल की यात्रा की योजना

Updated:
Belacoba Station Colony House Fire: जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा स्टेशन कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग, दमकल के देर से पहुंचने पर लोगों में गुस्सा

जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा स्टेशन कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग, दमकल के देर से पहुंचने पर लोगों में गुस्सा

बेलाकोबा में भीषण आग के बाद लोगों में बढ़ा गुस्सा बेलाकोबा स्टेशन कॉलोनी में घर में आग: जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा स्टेशन कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे घर पूरी तरह जल गया। घटना के बाद दमकल कर्मियों के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बेलाकोबा स्टेशन कॉलोनी में मिठाई व्यवसायी जगदीश पाल के घर में अनुमानतः शाम साढ़े सात बजे आग लगी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी। कुछ ही पलों में पूरे घर में आग फैल गई। करीब एक घंटे तक स्थानीय

Updated:
Dilip Ghosh Reaction Kolkata Eco Park: कोलकाता के इको पार्क में दिलीप घोष से कई मुद्दों पर सवाल, बिहार से बंगाल की राजनीति और शिक्षा तक मांगी गई प्रतिक्रिया

कोलकाता के इको पार्क में दिलीप घोष से कई मुद्दों पर सवाल, बिहार से बंगाल की राजनीति और शिक्षा तक मांगी गई प्रतिक्रिया

दिलीप घोष से कई राजनीतिक मुद्दों पर मांगी गई प्रतिक्रिया दिलीप घोष की प्रतिक्रिया कोलकाता इको पार्क: कोलकाता के इकोपार्क में भाजपा नेता दिलीप घोष से राज्य की कई अहम घटनाओं पर प्रतिक्रिया मांगी गई। पहला सवाल बिहार की परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर आंदोलनरत छात्र-युवकों के समर्थन में राहुल गांधी के बयान पर था। राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर युवाओं की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया है। दूसरा सवाल कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल दफ्तर पर हमले के आरोप से जुड़ा था। ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी है कि तृणमूल पर अत्याचार जारी

Updated:
West Bengal Old Age Pension: पश्चिम बंगाल में 7 सितंबर से 60 लाख बुजुर्गों को मिलेगा बढ़ा हुआ ₹1500 वृद्धावस्था भत्ता। विधवा और दिव्यांग सहायता राशि भी होगी जारी। जानें पूरी खबर।

बंगाल के 60 लाख बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत,सोमवार से बढ़े हुए 1500 रुपये भत्ते का भुगतान शुरू

बंगाल में बढ़ा वृद्धावस्था भत्ता पश्चिम बंगाल सरकार ने वृद्धावस्था भत्ता 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की घोषणा राज्य सरकार पहले ही कर चुकी है। अब बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के करीब 60 लाख लोग इस सुविधा का लाभ उठाएंगे। राज्य सरकार आगामी सोमवार 7 सितंबर से आधिकारिक रूप से बढ़ी हुई दर पर वृद्धावस्था भत्ता भेजना शुरू करेगी। एक-दो दिनों के भीतर सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी

Updated:
Ration Shop Cheap Dal Dry Fruits: राशन दुकानों पर अब गेहूं-चावल के साथ दाल, मेवा और 117 जरूरी सामान भी सस्ते दामों पर मिलेंगे जानें नैफेड की नई योजना की पूरी जानकारी।

बंगाल में अब राशन दुकानों पर सस्ते दामों पर मिलेंगे दाल और मेवा

राशन दुकानों की नई योजना,जानें कहां-कहां मिलेगा सस्ता दाल-मेवा केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने और राशन दुकानदारों के राजस्व को बढ़ाने के मकसद से एक बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत मिलने वाले गेहूं और चावल के साथ-साथ अब सरकारी राशन दुकानों पर रोजमर्रा इस्तेमाल की अन्य जरूरी चीजें भी बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध होंगी। इस अहम पहल के लिए नैफेड और ‘ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन’ के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अब ‘नैफेड फेयर प्राइस पॉइंट’ के नाम से

Updated:
New Alipore former mayor companies raid Kolkata: कोलकाता के न्यू अलीपुर में पूर्व मेयर से जुड़ी दो कंपनियों में जांच, दस्तावेजों और लेनदेन की पड़ताल

कोलकाता के न्यू अलीपुर में पूर्व मेयर से जुड़ी दो कंपनियों में जांच, दस्तावेजों और लेनदेन की पड़ताल

पूर्व मेयर से जुड़ी कंपनियों के दस्तावेजों की जांच न्यू अलीपुर में पूर्व मेयर से जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी कोलकाता: कोलकाता, ३ सितंबर: न्यू आलीपुर में एक पूर्व मेयर से जुड़ी बताई जा रहीं दो कंपनियों में प्रातिष्ठानिक दुर्नीति विरोधी आयोग ने तलाशी अभियान चलाया है। इनमें से एक, हाकिम्स पॉलीमर्कस प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में भी तलाशी और दस्तावेज़ों की जांच का काम जारी है। पूर्व न्यायाधीश विश्वजीत बसु के नेतृत्व में गठित आयोग की तीन सदस्यीय टीम आज संबंधित कंपनियों के दफ्तर पहुंची। सूत्रों के अनुसार, कंपनियों के विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच की

Updated:
West Bengal Dengue Emergency Guidelines: बंगाल में डेंगू रोकथाम के लिए आपातकालीन दिशानिर्देश जारी। घर-घर सर्वे से लेकर फीवर कैंप तक जानें किन जिलों में सबसे ज्यादा मामले।

डेंगू पर बंगाल सरकार सख्त, फीवर कैंप और मुफ्त जांच का ऐलान

राज्य सरकार ने जारी किए आपातकालीन निर्देश पश्चिम बंगाल में डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की स्वास्थ्य भवन में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के महज 24 घंटे के भीतर ही सरकार हरकत में आ गई और डेंगू रोकथाम के लिए आपातकालीन दिशानिर्देश जारी कर दिए गए। घर-घर सर्वेक्षण से लेकर फीवर कैंप और मुफ्त जांच तक, सरकार ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है। आइए जानते हैं इन नए निर्देशों में क्या-क्या शामिल है और राज्य में डेंगू की मौजूदा स्थिति कैसी है। आशा कार्यकर्ता करेंगी

Updated:
Kolkata Howrah ED raid bank fraud case: 290 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता-हावड़ा समेत 11 जगहों पर तलाशी

290 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता-हावड़ा समेत 11 जगहों पर तलाशी

290 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की कार्रवाई कोलकाता हावड़ा ईडी छापेमारी बैंक धोखाधड़ी मामला: बैंक धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी (ED) ने पश्चिम बंगाल में तल्लाशी अभियान शुरू किया है। कोलकाता और हावड़ा सहित राज्यभर के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत की जा रही है। जांच में सामने आया है कि झारखंड में 66 मेगावाट के एक बिजली केंद्र के नाम पर भारी-भरकम कर्ज लिया गया था। कर्ज लेने के बाद इस रकम को

Updated:
WBTC Depot Terminus Cleanliness Drive: मुख्यमंत्री के निर्देश पर डब्ल्यूबीटीसी के बस डिपो और टर्मिनस में विशेष सफाई अभियान

कोलकाता समाचार: मुख्यमंत्री के निर्देश पर डब्ल्यूबीटीसी के बस डिपो और टर्मिनस में विशेष सफाई अभियान

तीन दिनों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान डब्ल्यूबीटीसी डिपो और टर्मिनस विशेष सफाई अभियान: कोलकाता, ३ सितंबर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में पश्चिम बंगाल परिवहन निगम डब्ल्यूबीटीसी (WBTC) के विभिन्न कार्यालयों, बस डिपो और टर्मिनस में विशेष सफाई अभियान शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम आगामी ३ से ५ सितंबर, २०२६ तक चलेगा। इस पहल के तहत बुधवार, ३ सितंबर को सीएसटीसी (CSTC) के मानिकतला बस डिपो और सीटीसी (CTC) के बेलगछिया बस डिपो में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह ११ बजे से शुरू होगा। बस डिपो और टर्मिनस की साफ-सफाई पर विशेष

Updated:
Kolkata Camac Street Abhishek Banerjee Office Vandalism: कोलकाता के कैमक स्ट्रीट में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप, सुबह से कड़ी पुलिस सुरक्षा

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप, सुबह से कड़ी पुलिस सुरक्षा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप कोलकाता कैमक स्ट्रीट अभिषेक बनर्जी दफ्तर में तोड़फोड़: कोलकाता के कैमक स्ट्रीट में तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में देर रात हमले और भारी तोड़फोड़ के आरोप को लेकर तनाव फैल गया है। अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि दुष्कृतियों के एक समूह ने दफ्तर में घुसकर तांडव मचाया और तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि हमले के दौरान दफ्तर के विभिन्न सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में तोड़फोड़ की

Updated:
UN Report Sea Level Rise Kolkata Mumbai: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चेतावनी कोलकाता और मुंबई में करोड़ों लोगों के घर डूबने का खतरा जानें रिपोर्ट में क्या कहा गया है।

डूब सकते हैं कोलकाता और मुंबई, डेढ़ करोड़ लोगों पर मंडराया बेघर होने का खतरा

यूएन की डराने वाली रिपोर्ट समुद्र का बढ़ता जलस्तर अब भविष्य की कोई दूर की चेतावनी नहीं बल्कि वर्तमान का एक भयावह सच बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की हालिया रिपोर्ट में इस विषय पर अत्यधिक गंभीर चिंता जताते हुए कहा गया है कि दुनिया के कई बड़े महानगर आने वाले समय में स्थायी रूप से जलमग्न हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में भारत के दो प्रमुख महानगरों कोलकाता और मुंबई का नाम प्रमुखता से शामिल किया गया है। करोड़ों लोगों के घर डूबने का तत्काल खतरा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की इस रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता और

Updated:
Abhishek Banerjee: अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी और एक्सपायरी सर्टिफिकेट पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट ऑफिस को प्रशासन का नोटिस। 48 घंटे में मांगा गया जवाब।

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर गिरी गाज, अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 48 घंटे के भीतर मांगा गया स्पष्टीकरण

अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर संकट पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर बड़ी कार्रवाई गाज गिरी है। राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने परिसर में कथित सुरक्षा खामियों को लेकर उनके कार्यालय को आधिकारिक नोटिस जारी किया है। विभाग ने इस मामले में भवन मालिक और किरायेदार से 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा है। कोलकाता पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में कोलकाता पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कैमक स्ट्रीट स्थित इमारत की विभिन्न मंजिलों का

Updated:
West Bengal CMShri schools: पश्चिम बंगाल में शिक्षक दिवस पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान। हर जिले में खुलेंगे 'सीएमश्री' स्कूल, उत्तर बंगाल-पश्चिमांचल में स्पोर्ट्स हब और पाठ्यक्रम में बदलाव की पूरी जानकारी पढ़ें।

शुभेंदु अधिकारी ने खुद रोड रोलर चलाकर नष्ट कीं दो लाख कफ सिरप की बोतलें

बंगाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को प्रतिबंधित कफ सिरप की करीब दो लाख बोतलों को खुद रोड रोलर चलाकर पूरी तरह कुचल दिया और नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई दक्षिण दिनाजपुर जिले के एसपी ऑफिस के बाहर की गई। जमीन पर कतार में कफ सिरप की बोतलें रखी गई थीं जिन पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री और सांसद सुकांत मजूमदार के साथ मिलकर खुद रोड रोलर चलाया। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखोपाध्याय भी वहां मौजूद

Updated:
Malda Airport Opening Inspection: मालदा में जल्द शुरू हो सकता है हवाई अड्डा, विधायक अम्लान भादुड़ी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

मालदा में जल्द शुरू हो सकता है हवाई अड्डा, विधायक अम्लान भादुड़ी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

मालदा हवाई अड्डा शुरू करने की तैयारियों का लिया जायजा मालदा हवाई अड्डा शुरू करने से पहले निरीक्षण: राज्य सरकार की पहल से मालदा एयरपोर्ट बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार सुबह-सुबह इंग्लिशबाजार के विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा के मुख्य सचेतक अम्लान भादुड़ी ने मालदा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एयरपोर्ट को चालू करने से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में शामिल होने से ठीक पहले किया गया। इस दौरान विधायक अम्लान भादुड़ी जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट परिसर में ही पायाभूत ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर)

Updated:
Camac Street Case Sumit Roy Derek O'Brien Police Summons: कैमाक स्ट्रीट मामले में डेरेक ओ'ब्रायन के बाद थाने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के करीबी सहायक सुमित रॉय

कोलकाता समाचार: कैमाक स्ट्रीट मामले में डेरेक ओ’ब्रायन के बाद थाने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के करीबी सहायक सुमित रॉय

कैमाक स्ट्रीट मामले में पुलिस की जांच जारी कैमाक स्ट्रीट मामले में सुमित रॉय और डेरेक ओ’ब्रायन को पुलिस का समन: कोलकाता के चर्चित कैमक स्ट्रीट मामले में डेरेक ओ’ब्रायन के बाद अब अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय भी थाने पहुंचे। आज शेक्सपियर सरणी थाने ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और सुमित रॉय, दोनों को तलब किया था। इससे पहले पहले नोटिस पर डेरेक ओ’ब्रायन हाजिर नहीं हुए थे। उन्होंने ईमेल के जरिए पुलिस से समय मांगा था। इसके बाद पुलिस ने दूसरा नोटिस भेजकर उन्हें दोबारा बुलाया। आज उन्हें थाने आने को कहा गया

Updated:
Berhampore consumer rights protection week: मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में उपभोक्ता अधिकार सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, मंत्री गौरी शंकर घोष ने जलाया दीप

मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में उपभोक्ता अधिकार सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, मंत्री गौरी शंकर घोष ने जलाया दीप

बहरमपुर में उपभोक्ता अधिकार सुरक्षा सप्ताह का आयोजन बहरमपुर उपभोक्ता अधिकार सुरक्षा सप्ताह: बहरमपुर में बुधवार को उपभोक्ता अधिकार सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन हुआ। यह आयोजन बहरमपुर जिला प्रशासनिक भवन के सामने बनाए गए अस्थायी मंच पर दोपहर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। यह रस्म राज्य के मंत्री गौरी शंकर घोष और मुर्शिदाबाद जिलाशासक आर. अर्जुन ने संयुक्त रूप से निभाई। यह आयोजन उपभोक्ता मामले तथा न्यायसंगत व्यापार व्यवहार अधिकार विभाग के मुर्शिदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर संवाददाता इकबाल मौके पर

Updated:
Darjeeling Toy Train Loco Shed Roof Collapse: दार्जिलिंग में हेरिटेज टॉय ट्रेन के लोको शेड की लकड़ी की छत गिरी, 7 रेलकर्मी घायल

दार्जिलिंग में हेरिटेज टॉय ट्रेन के लोको शेड की लकड़ी की छत गिरी, 7 रेलकर्मी घायल

लोको शेड की छत गिरने से 7 रेलकर्मी घायल दार्जिलिंग टॉय ट्रेन लोको शेड की छत गिरने की घटना: दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे डीएचआर (DHR) की ऐतिहासिक टॉय ट्रेन के लोको शेड में बुधवार को अचानक हादसा हो गया। लोको शेड की लकड़ी की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर 7 रेलकर्मी घायल हो गए। हादसे के समय शेड में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। छत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार,

Updated:
Cyber Fraud Money Recovery Portal: पश्चिम बंगाल में साइबर ठगी के शिकार लोग अब 'मनी रेस्टोरेशन पोर्टल' के जरिए घर बैठे फ्रीज पैसे वापस पा सकते हैं जानें पूरी प्रक्रिया।

पश्चिम बंगाल में साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेंगे फंसे हुए पैसे वापस

साइबर फ्रॉड का पैसा वापस पाने की पूरी प्रक्रिया, यहां जानें साइबर जालसाजी का शिकार होने के बाद गंवाए गए पैसों को वापस पाने की प्रक्रिया अब बेहद आसान हो गई है। ठगी के शिकार लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि पैसे कैसे वापस मिलेंगे और इसके लिए उन्हें पूरी तरह पुलिस पर निर्भर रहना पड़ता था। कई मामलों में ‘फ्रोजन फंड’ (फ्रीज किए गए पैसे) को वापस दिलाने में पुलिस की ओर से देरी की शिकायतें भी सामने आती थीं। लेकिन अब इस समस्या का समाधान निकल आया है और पीड़ित खुद ही अपने पैसे वापस पा सकते हैं।

Updated:
Kolkata Unfit Government Buses: कोलकाता में एसबीएसटीसी और एनबीएसटीसी की 700 अनफिट और जर्जर सरकारी बसें जल्द होंगी सड़क से बाहर। जानिए महिलाओं की मुफ्त यात्रा और स्टाफ की कमी के बीच यात्रियों की क्यों बढ़ रही हैं मुश्किलें।

कोलकाता में चलने वाली 700 अनफिट सरकारी बसें जल्द होंगी सड़क से बाहर

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें पश्चिम बंगाल में लगभग 700 सरकारी पुरानी बसें जल्द ही रद्द होने जा रही हैं। एसबीएसटीसी और एनबीएसटीसी के अधीन संचालित होने वाली ये बसें काफी पहले ही ‘अनफिट’ घोषित हो चुकी थीं जिसके बावजूद इन्हें जोखिम के साथ चलाया जा रहा था। इन बसों के विभिन्न उपकरण पुराने हो चुके हैं और इंजनों में भी अब वह पहली जैसी ताकत नहीं बची है। आए दिन रास्ते में बसें अचानक खराब होकर अचल हो जा रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए सरकार ने

Updated:
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव

बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव

रामपुरहाट के घर में मिला बृष्टि का शव ममता बनर्जी की भतीजी की मौत रामपुरहाट बीरभूम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार में शोक की खबर है। बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित कुसुम्बा इलाके में उनकी भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय का शव उनके मायके के घर से बरामद हुआ। बृष्टि, ममता बनर्जी के मामा भाई नीहार मुखोपाध्याय की बेटी थीं। परिवार के अनुसार, बृष्टि पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही थीं। पति के साथ उनका वैवाहिक विवाद चल रहा था और तलाक का मामला अदालत में लंबित था। परिवार के एक सदस्य ने बताया, “ओर

Updated:
Mamata Banerjee Niece: ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी ने बीरभूम में खुदकुशी कर ली। डिप्रेशन और नौकरी जाने के तनाव से थीं परेशान जानें पूरी खबर।

ममता बनर्जी की भतीजी की मौत,बीरभूम में घर के अंदर मिला शव

वृष्टि मुखर्जी के निधन पर पुलिस जांच तेज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की रिश्ते में भतीजी लगने वाली वृष्टि मुखर्जी अपने बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित कुसुम्बा गांव के आवास पर मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय वृष्टि का शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घरेलू कलह और मानसिक तनाव

Updated:
West Bengal Dengue Cases: पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम शुभेदु अधिकारी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक। मुर्शिदाबाद और कोलकाता में सबसे ज्यादा संक्रमित।

राज्य में डेंगू के 4 हजार से अधिक मरीज, टॉप 3 में कोलकाता और उत्तर 24 परगना

डेंगू के बढ़ते मामलों पर एक्शन में सरकार पश्चिम बंगाल में इस वर्ष 1 जनवरी से लेकर 31 अगस्त तक डेंगू से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या लगभग 4 हजार तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में काफी कम है जब पिछले साल जनवरी से अगस्त के बीच लगभग 7,100 लोग इस बीमारी की चपेट में आए थे जो इस साल से तीन हजार से अधिक थे। स्वास्थ्य भवन में अहम बैठक डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह सतर्क

Updated:
West Bengal Heavy Rain Warning: पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिण और उत्तर के कई जिलों में तेज हवा के साथ बरसेंगे बादल

पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिण और उत्तर के कई जिलों में तेज हवा के साथ बरसेंगे बादल

दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी West Bengal Heavy Rain Warning: उत्तर ओडिशा और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया) बना हुआ है, जो अब धीरे-धीरे पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसी निम्न दबाव क्षेत्र से उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा (अक्षरेखा) फैली हुई है। इसके असर से राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण बंगाल में बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश

Updated:
Diamond Harbour TMC Leaders Poster Protest: दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में फिर बढ़ी राजनीतिक हलचल, तृणमूल नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर

दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में फिर बढ़ी राजनीतिक हलचल, तृणमूल नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर

डायमंड हार्बर में तृणमूल नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर Diamond Harbour TMC Leaders Poster Protest: दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। आज सुबह डायमंड हार्बर के कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगे मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पोस्टर मुख्य रूप से डायमंड हार्बर नगरपालिका परिसर सहित कई महत्वपूर्ण इलाकों में लगाए गए। इन पोस्टरों में तृणमूल के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम लिखे गए हैं, जिनमें अमित साहा, गौतम अधिकारी, शमीम अहमद और मेहबूब रहमान गायेन शामिल हैं। पोस्टरों में सीधे तौर पर

Updated:
Dilip Ghosh reaction GDP growth Rahul Gandhi FIR Kolkata: देश की आर्थिक बढ़त और राहुल गांधी पर प्राथमिकी को लेकर दिलीप घोष से पूछे गए सवाल

Kolkata News: देश की आर्थिक बढ़त और राहुल गांधी पर प्राथमिकी को लेकर दिलीप घोष से पूछे गए सवाल

देश की आर्थिक बढ़त पर दिलीप घोष से पूछा गया सवाल Dilip Ghosh reaction GDP growth Rahul Gandhi FIR Kolkata: कोलकाता से हमारे संवाददाता एकबाल की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेता एवं मंत्री दिलीप घोष से दो अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया मांगी गई। पहला मुद्दा देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि को बड़ी उपलब्धि बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों के बावजूद हासिल इस सफलता का श्रेय देशवासियों की सामूहिक

Updated:
Howrah Shyampur Bhagirathi River Park Collapse: हावड़ा के श्यामपुर में भागीरथी के तेज बहाव से नदी में समाया पार्क, बांध का करीब 300 फुट हिस्सा ढहा

हावड़ा के श्यामपुर में भागीरथी के तेज बहाव से नदी में समाया पार्क, बांध का करीब 300 फुट हिस्सा ढहा

भागीरथी के तेज बहाव में समाया पार्क, बांध का बड़ा हिस्सा ढहा Howrah Shyampur Bhagirathi River Park Collapse: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शामपुर थाना क्षेत्र के गड़चुमुक फांड़ी से सटे बासुदेवपुर इलाके में नदी किनारे बना एक पार्क पूरी तरह पानी में समा गया। सोमवार सुबह की यह घटना है। जानकारी के अनुसार, नदी के बांध के करीब 300 फीट लंबे हिस्से में अचानक भूधंसाव हुआ और यह हिस्सा भागीरथी नदी के जल में समा गया। इसी हिस्से में स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाया गया पार्क मौजूद था, जो

Updated:
Howrah bus terminal modernization plan: हावड़ा बस टर्मिनल बदलेगा आधुनिक परिवहन केंद्र में, मंत्री उमेश राय ने बताई बड़ी योजना

हावड़ा बस टर्मिनल बदलेगा आधुनिक परिवहन केंद्र में, मंत्री उमेश राय ने बताई बड़ी योजना

हावड़ा बस टर्मिनल को मिलेगा नया और आधुनिक रूप Howrah bus terminal modernization plan: हावड़ा, 31 अगस्त: हावड़ा स्टेशन से सटे लंबे समय से जर्जर पड़े बस टर्मिनस को अब आधुनिक रूप देने की योजना राज्य सरकार ने बनाई है। सोमवार को नगर विकास राज्यमंत्री उमेश राय ने खुद बस टर्मिनस इलाके का निरीक्षण किया और इस योजना की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौजूदा टर्मिनस की बदहाल हालत पर चिंता जताई। टूटी-फूटी छत, गंदगी और यात्रियों को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पहले चरण में अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिसकी योजना

Updated:
Bankura cyber fraud racket busted 72 crore seven arrested: बांकुड़ा में 72 करोड़ रुपये के साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

बांकुड़ा में 72 करोड़ रुपये के साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

72 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई Bankura cyber fraud racket busted 72 crore seven arrested: बांकुड़ा: पूरे राज्य में करीब 72 करोड़ रुपये की आर्थिक ठगी का खुलासा करते हुए बांकुड़ा जिला साइबर क्राइम थाने ने बड़ी सफलता हासिल की है। अंतरराज्यीय ठगी गिरोह में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद सामग्री: आधार कार्ड – 6 पैन कार्ड

Updated:
Malda Manikchak Government Tarpaulin Distribution Corruption Allegation: मालदा के मानिकचक में सरकारी तिरपाल के बदले पैसे लेने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मालदा के मानिकचक में सरकारी तिरपाल के बदले पैसे लेने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सरकारी तिरपाल के बदले पैसे लेने के आरोप से मचा हड़कंप Malda Manikchak Government Tarpaulin Distribution Corruption Allegation: मालदा जिले के मानिकचक ब्लॉक में एक निर्दलीय पंचायत सदस्य के पति पर सरकारी तिरपाल पैसे लेकर बांटने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। घटना मानिकचक के भूतनी क्षेत्र के हिरानंदपुर इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में गंगा भांगन (कटाव) प्रभावित इलाके के लोग पंचायत सदस्य के पति से सरकारी राहत तिरपाल लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें

Updated:
Kolkata Police : कोलकाता पुलिस और खेल विभाग द्वारा आयोजित 'साइक्लिंग संडे' में मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा। जानें इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की पूरी डिटेल्स।

Kolkata Police: कोलकाता पुलिस की अनूठी पहल, महानगर में आयोजित हुआ ‘साइक्लिंग संडे’

स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश देने की पहल Kolkata Police: आम जनता के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कोलकाता पुलिस और राज्य खेल विभाग की संयुक्त पहल पर ‘साइक्लिंग संडे’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख साइक्लिंग संगठनों और बड़ी संख्या में उत्साही लोगों ने हिस्सा लिया। दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी इस कार्यक्रम में राज्य के खेल मंत्री इंद्रनील खां, कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंदा, नगर आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्नर) स्मिता पांडे और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे जैसी कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने

Updated:
West Bengal News: कोलकाता में दिवंगत छात्र नेता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए टीएमसी नेता। जानिए पूरी खबर और इस भावुक मौके पर किसने क्या कहा।

West Bengal News: तापस रॉय के फ्लैट पर हुआ छात्र नेता श्यामल कर्मकार का श्राद्ध

कुणाल घोष ने दी श्रद्धांजलि West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दिवंगत छात्र नेता श्यामल कर्मकार का श्राद्ध कार्यक्रम उद्योग मंत्री तापस रॉय के आवास के एक फ्लैट में आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष समेत कई गणमान्य लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। परिवार और सहयोगियों की मौजूदगी कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, राजनीतिक सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सभी ने दिवंगत श्यामल कर्मकार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके छात्र जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़ी पुरानी यादें भी उपस्थित लोगों के बीच

Updated:
Dilip Ghosh: रघुनाथगंज दौरे पर पहुंचे पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आवास योजना और भ्रष्टाचार पर दी कड़ी चेतावनी। जानें पूरी खबर।

Dilip Ghosh: रघुनाथगंज में पंचायत मंत्री दिलीप घोष का तूफानी दौरा

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवर Dilip Ghosh:  पश्चिम बंगाल के  मालदह का कार्यक्रम पूरा करने के बाद राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष मुर्शिदाबाद के जंगीपुर सर्किट हाउस में रुके थे। रविवार की सुबह बिना समय गंवाए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ रघुनाथगंज शहर का दौरा किया। सदरघाट से नेताजी सुभाष द्वीप तक पैदल सुबह की सैर के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख सैर के बाद सदरघाट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री दिलीप घोष ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने आवास

Updated: