19 December Silver Price: भारत में चांदी केवल एक धातु नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से गहराई से जुड़ा हुआ धातु है। गहनों से लेकर पूजा-पाठ, मिठाइयों की सजावट से लेकर निवेश तक, चांदी का इस्तेमाल हर वर्ग में देखने को मिलता है। आज भारत में चांदी की कीमत ₹211.10 प्रति ग्राम और ₹2,11,100 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। कल यानी 19 दिसंबर को चांदी की कीमत ₹211 प्रति ग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी, जो अपने आप में एक तेज और अचानक बढ़त मानी जा रही है। इस अचानक उछाल ने बाजार में हलचल बढ़ा दी थी।