आधार सत्यापन में आया बड़ा बदलाव देश में पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड का इस्तेमाल हर जगह होता है। चाहे होटल में कमरा बुक करना हो, किसी कार्यक्रम में प्रवेश लेना हो, या फिर सोसायटी के गेट पर एंट्री करनी हो, हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता है। लेकिन अब तक जो तरीका अपनाया जा रहा था, वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं था। लोग अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देते थे, जिससे उनकी निजी जानकारी जैसे नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर किसी के भी पास रह जाता था। इससे पहचान की चोरी और डेटा के