नोखा विधानसभा से अनीता देवी ने भरा नामांकन, सासाराम में दिखी जनता की एकजुटता बिहार के रोहतास जिले की नोखा विधानसभा सीट से महागठबंधन ने इस बार अनीता देवी को प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को उन्होंने सासाराम स्थित जिला पदाधिकारी (डीडीसी) कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद नोखा के ईश्वर दयाल भगवत प्रसाद सिंह महाविद्यालय में आयोजित एक विशाल जनसभा में जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सभा स्थल पर महिलाओं, युवाओं और किसानों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने किया जनता से