Tejashwi Yadav: अररिया में तेजस्वी यादव का चुनावी हुंकार अररिया जिले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को जोकीहाट और रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। इन सभाओं में उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और महागठबंधन को सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता के अधिकार और युवाओं के भविष्य का चुनाव है। रानीगंज में उमड़ा जनसैलाब रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लाल जी हाई स्कूल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ ने तेजस्वी यादव का जोश बढ़ा दिया। यहाँ उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार अविनाश मंगलम के समर्थन में जनसभा