मोदी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे 47वें आसियान शिखर सम्मेलन से नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री ने यह निर्णय दीवाली के त्योहार और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लिया है। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत की ओर से व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेंगे। मोदी की अनुपस्थिति के बावजूद भारत इस मंच पर अपनी रणनीतिक भागीदारी और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा। Had a warm conversation with my dear friend,