Atal Bihari Vajpayee: 25 दिसंबर भारतीय राजनीति और लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि यह उस व्यक्तित्व की स्मृति का दिन है, जिसने विचार, व्यवहार और राष्ट्रहित को राजनीति से कहीं ऊपर रखा। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की। अटल बिहारी वाजपेयी का नाम भारतीय राजनीति में शालीनता, गरिमा और वैचारिक दृढ़ता का पर्याय रहा है। सत्ता में रहते