महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने 17 जनवरी को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इन निर्णयों से आम नागरिकों को राहत मिलने के साथ-साथ राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। अटल सेतु पर टोल शुल्क में छूट से लेकर बड़ी सिंचाई परियोजना तक कई योजनाओं को हरी झंडी दी गई है। अटल सेतु पर टोल छूट का फैसला मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर टोल शुल्क में एक साल की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत