न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िले में न्यायिक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। मंगलवार की शाम नवनिर्मित “जजेज कॉलोनी” तथा “लॉयर्स हॉल” का भव्य उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी द्वारा किया गया। यह उद्घाटन समारोह न्यायिक परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार वन की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य न्यायाधीश ने उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि औरंगाबाद न्यायिक मंडल अब एक नई दिशा में