नई अपडेट नागपुर जिले के बुटीबोरी एमआईडीसी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां अवाडा कंपनी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट स्थल पर बना पानी का टैंक अचानक ढह गया, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। यह घटना नागपुर–चंद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अतिरिक्त बुटीबोरी एमआईडीसी इलाके में घटी। हादसा कैसे हुआ नागपुर ग्रामीन पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब पानी के टैंक का परीक्षण चल रहा था। परीक्षण के दौरान टैंक में रामा डैम परियोजना से लाया गया पानी भरा जा रहा था। तभी अचानक टैंक