सौंसर नगर में इस नवरात्रि एक नई पहल की शुरुआत हुई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर यहाँ आत्मरक्षा और शौर्य संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शौर्य प्रशिक्षण अखाड़ा का शुभारंभ किया। यह अखाड़ा स्वानंद गौविज्ञान केंद्र में स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सनातन परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर किया गया। आत्मरक्षा और शौर्य संस्कार पर विशेष ध्यान इस शौर्य प्रशिक्षण अखाड़ा की स्थापना युवाओं में आत्मरक्षा की कला और शौर्य भाव को जगाने के लिए की गई है। आयोजकों का मानना है कि वर्तमान समय में आत्मविश्वास, अनुशासन