Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दिल्ली पुलिस पर एक कथित पत्र में बंगाली भाषा को ‘बांग्लादेशी राष्ट्रीय भाषा’ करार दिये जाने पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह ‘अपमानजनक, राष्ट्र-विरोधी और असंवैधानिक’ है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी, जिन्होंने एक्स पर पत्र साझा किया, ने अपनी पार्टी प्रमुख की भावनाओं को दोहराया और आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘बंगाल को बदनाम’ करने का एक सोचा-समझा प्रयास है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को उचित ठहराया और कहा कि पश्चिम बंगाल में