पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बसंती राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात को हुई इस हादसे में भांगड़ डिवीजन के डीसी कार्यालय में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शाहाबुद्दीन बिस्वास की बाइक को बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही अधिकारी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। घटना का विवरण बृहस्पतिवार की रात देर से हुई इस दुर्घटना