बिटकॉइन ने रचा इतिहास, पहुंचा 1.25 लाख डॉलर के पार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने रविवार को नया रिकॉर्ड बना दिया। यह $125,689 (लगभग ₹1.04 करोड़) के स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। अमेरिकी सरकारी शटडाउन की आशंका और डॉलर की कमजोरी के चलते निवेशकों ने बिटकॉइन को सुरक्षित निवेश के रूप में अपनाया। अमेरिकी संकट बना बिटकॉइन के उछाल का कारण अमेरिका में संभावित सरकारी शटडाउन के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इस वजह से निवेशक पारंपरिक संपत्तियों की बजाय बिटकॉइन जैसे वैकल्पिक निवेशों की ओर बढ़ रहे हैं।