पश्चिम बंगाल के स्वरूपनगर इलाके में स्थित हाकिमपुर सीमा पर एक बार फिर बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक जमा हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से जारी यह सिलसिला आज भी जारी है। सीमा पर करीब सौ से अधिक बांग्लादेशी लोग अपने देश वापस जाने के इंतजार में खड़े हैं। इनमें से अधिकतर लोग अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे और अब सीमा पार कर वापस अपने देश जाना चाहते हैं। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है। हर रोज़ नए लोग सीमा पर पहुंच रहे हैं। कुछ लोग अपने परिवार के साथ आए हैं तो