नौतन विधानसभा में एनडीए के लिए चुनौती: कार्यकर्ताओं ने विधायक नारायण साह का किया विरोध बाल विकास परियोजना कार्यालय की पूर्व लिपिक और विधायक पुत्र का ऑडियो वायरल होने के बाद नौतन में राजनीति गर्मा गई है। पश्चिम चंपारण के बैरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जदयू कार्यकर्ताओं ने विधायक नारायण साह के खिलाफ विरोध करने का एलान किया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं दे रहे हैं, जबकि विधायक ने ऑडियो को झूठा बताते हुए विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। वायरल ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक गर्माहट जैसा कि संवाद सूत्र