नीतीश नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण पर छत्तीसगढ़ से बधाइयों की बौछारराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में बिहार में बनी नई सरकार को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार ने ली और उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने बधाई भेजते हुए बिहार की नई सरकार के भविष्य को लेकर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार