कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर गुरुवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर भारतीय संविधान का पाठ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आरएसएस और बीजेपी सरकार द्वारा संविधान के मूल्यों को कमजोर करने के खिलाफ आवाज उठाना था। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभेंकर सरकार सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। संविधान बचाने की मुहिम कांग्रेस पार्टी का यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकारों पर एक सीधा निशाना था। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान