Rashtra Bharat Logo

cyber fraud kolkata

Hotel Booking Cyber Fraud: कोलकाता पुलिस ने पुणे से पकड़ा साइबर ठग, 83 लोगों से की 13 लाख की धोखाधड़ी

होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़, पुणे से एक गिरफ्तार

कोलकाता साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन होटल बुकिंग धोखाधड़ी के मामले में पुणे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नकली होटल बुकिंग वेबसाइट बनाकर 83 लोगों से कुल 13 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय हुजैफा शब्बीर दरबार के रूप में हुई है, जो पुणे के कोंढवा खुर्द इलाके में रहता है। साइबर ठगी का पूरा मामला मई 2025 से पहले और उसके दौरान, अज्ञात आरोपियों ने आपस में मिलकर एक आपराधिक साजिश रची। इस साजिश के तहत उन्होंने देश भर के प्रतिष्ठित होटलों की नकली वेबसाइट बनाईं।

Updated: