बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ‘हम’ ने उतारे छह प्रत्याशी, मांझी की पुत्रवधू दीपा कुमारी इमामगंज से मैदान में डिजिटल डेस्क, पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह गर्म हो गया है। एक ओर जहां जन सुराज पार्टी, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी हैं, वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा