डॉ. शमीम अहमद ने नरकटिया से दाखिल किया नामांकन पूर्वी चंपारण जिले में बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में आज पूर्व कानून मंत्री और राजद के कद्दावर नेता डॉ. शमीम अहमद ने अपने समर्थकों के विशाल काफिले के साथ नामांकन दाखिल किया। अपने पैतृक आवास से हजारों समर्थकों के साथ निकलकर उन्होंने रक्सौल अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की। भारी भीड़ के साथ हुआ शक्ति प्रदर्शन नामांकन के मौके पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय लोग, समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और युवा वर्ग भारी संख्या में शामिल हुए। रक्सौल अनुमंडल परिसर नारेबाजी और लालटेन