महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बॉम्बे हाइकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य की सभी नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव परिणाम एक साथ घोषित किए जाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने एक्जिट पोल पर भी रोक लगा दी है। यह फैसला चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अदालत का स्पष्ट निर्देश नागपुर खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि यदि चुनाव परिणामों को ईमानदारी से घोषित करना है, तो सभी