बिग बॉस के मंच और फराह खान का पुराना जुड़ाव लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के उन्नीसवें संस्करण को लेकर चर्चा अपने चरम पर है। दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता के बीच फ़िल्मकार एवं प्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र फराह खान ने इस बार के संभावित विजेता को लेकर अपनी राय रखी है। फराह का बिग बॉस से जुड़ाव काफी पुराना है। कई सीजन में वह ‘वीकेंड का वार’ की खास मेहमान हो चुकी हैं और प्रतिभागियों को सीधे मार्गदर्शन भी देती रही हैं। हाल ही में वह सोहा अली खान के पॉडकास्ट में शामिल हुईं, जहाँ उनसे पूछा गया कि बिग बॉस 19