गंगासागर में मकर संक्रांति के पावन स्नान से ठीक पहले एक बड़ी दुर्घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित गंगासागर मेला स्थल पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक भयानक आग लग गई। कपिलमुनि आश्रम के पास बनी अस्थायी झोपड़ियों में अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते कई छप्पर जलकर राख हो गए। यह घटना उस समय हुई जब पूरा इलाका घने कोहरे में डूबा हुआ था। सूखे घास-फूस और पत्तियों से बनी इन अस्थायी झोपड़ियों में आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का