Rashtra Bharat Logo

Gaya

HAM Candidate Anil Kumar Shot

टिकारी विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान फायरिंग व पत्थरबाजी, हम प्रत्याशी अनिल कुमार घायल, क्षेत्र में मचा अफरा-तफरी

जनसंपर्क के दौरान अचानक मचा हड़कंप गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जनसंपर्क अभियान के दौरान हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के प्रत्याशी अनिल कुमार के काफिले पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग और पत्थरबाजी कर दी। यह घटना टिकारी प्रखंड के दिघौरा गांव में हुई। अचानक हुए इस हमले में प्रत्याशी अनिल कुमार के सिर में चोट आई, जबकि कई समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और स्थिति को नियंत्रण में लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Updated: