Geeta Path World Record: नागपुर में सामूहिक गीता पठन से गूंजा आध्यात्मिक उत्सव नागपुर की धरती पर रविवार का दिन इतिहास के स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी की प्रेरणा और संकल्पना से आयोजित खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत गीता परिवार एवं खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा एक अनोखा आयोजन संपन्न हुआ। इस भव्य अवसर पर परम पूजनीय स्वामी गोविंददेव गिरि जी की विशिष्ट उपस्थिति में 52,000 विद्यार्थियों ने एक साथ भगवद्गीता का सामूहिक पठन कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। आयोजन की भव्यता और विश्व रिकॉर्ड का क्षण यह आयोजन नागपुर के रेशीमबाग मैदान में संपन्न