घाटशिला। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे। नामांकन सभा के दौरान हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि चाहे भाजपा कितने भी मुख्यमंत्री अलग-अलग राज्यों से मैदान में उतार दे, वे अकेले ही उनकी ताकत के सामने टिक नहीं पाएंगे। विपक्ष पर तंज और जनता से अपील मुख्यमंत्री