Jharkhand Human Trafficking: झारखंड में मानव तस्करी की एक और भयावह सच्चाई सामने आई है, जहां मासूम बच्चों को अगवा कर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक संगठित गिरोह का रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने न सिर्फ 12 बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया है, बल्कि इस अमानवीय धंधे में शामिल 16 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला केवल एक जिले तक सीमित नहीं, बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक फैले एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। कैसे खुला मानव तस्करी के गिरोह का राज इस पूरे