दिल्ली धमाके के बाद हरियाणा सरकार सतर्क, जारी हुआ हाई अलर्ट Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। खास तौर पर दिल्ली से सटे जिलों—गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर—में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हरियाणा राज्य भर में #दिल्ली घटना के मद्देनजर #हाई_अलर्ट। लोगों से अनुरोध है कि शांत रहें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो ☎️ 112