नोएडा स्थित देश की बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज अपनी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। बाजार के जानकारों का मानना है कि कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक कंपनी को दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में पिछले साल की तुलना में 5 से 9 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बिक्री में भी 11 से 12 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी का मार्जिन यानी लाभ का अनुपात पिछली तिमाही की तुलना में 100 आधार अंकों से अधिक बढ़ सकता है।