Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने अपनी पहली ही कमर्शियल यात्रा से पहले वह कर दिखाया, जो आमतौर पर केवल लोकप्रिय हवाई रूट्स या त्योहारों के समय ही देखने को मिलता है। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर इस ट्रेन की सभी सीटें फुल हो गईं, जिसने यह साफ कर दिया कि देश का यात्री अब सिर्फ सफर नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से इस अत्याधुनिक ट्रेन