नई दिल्ली: IAF Tejas LCA Mk-1A Jets News, भारत ने अपनी हवाई ताकत को एक नया आयाम देते हुए 62,370 करोड़ रुपये की मेगा डील पर मुहर लगा दी है। रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 97 Tejas LCA Mk-1A लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। यह सौदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से मंजूरी मिलने के एक महीने बाद हुआ। IAF Tejas LCA Mk-1A Jets News: इससे पहले फरवरी 2021 में सरकार ने 83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 48,000 करोड़ रुपये की डील की