आईआईएम कोझीकोड ने आज सीएटी 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही अब छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब सीएटी परीक्षा परिणाम 2025 किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। आईआईएम कोझीकोड ने हालांकि परिणाम की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझान को देखते हुए यह माना जा रहा है कि परिणाम 19 दिसंबर 2025 तक जारी हो सकता है। सीएटी परीक्षा 30 नवंबर 2025 को तीन सत्रों में आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा का