नागपुर शहर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपारी कारोबार से जुड़े व्यापारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। शहर और आसपास के इलाकों में एक साथ 20 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। आयकर विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सुपारी के कारोबार में बड़े पैमाने पर आय छिपाई जा रही है। इसी जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई। एक साथ कई जगहों पर हुई कार्रवाई आयकर विभाग की टीमों ने सुबह-सुबह नागपुर के