भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में तहसुर और सैदपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि पुल नहीं होने के कारण लोगों को जगदीशपुर जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाने में घंटों का समय लग जाता है। यही नहीं,