Kaimur Bihar Election 2025: कैमूर जिले में मतदान की तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी आचार संहिता लागू, डीएम-एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कैमूर जिला, जो उत्तर प्रदेश से सटा हुआ बिहार का पहला जिला है, अब पूरी तरह चुनावी माहौल में प्रवेश कर चुका है।जिले में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना तय हुआ है। इसी संदर्भ में सोमवार की संध्या 5:30 बजे कैमूर के जिलाधिकारी सुनील कुमार और पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने