Rashtra Bharat Logo

Kolkata Metro

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो 27 जुलाई से ब्लू और ग्रीन लाइन पर परिचालन समय बढ़ाएगी, जानें नई टाइमिंग और ट्रेनों की बढ़ी हुई संख्या।

Kolkata Metro: 27 जुलाई से बदलेगा कोलकाता मेट्रो का शेड्यूल,सुबह जल्दी और रात देर तक मिलेगी सेवा

कोलकाता मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो रेलवे 27 जुलाई से ‘ब्लू’ और ‘ग्रीन’ लाइन पर परिचालन अवधि बढ़ाएगी और ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा करेगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेट्रो अधिकारी के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक दोनों लाइनों पर पहली ट्रेन सुबह छह बजे चलेगी जबकि आखिरी ट्रेन रात साढ़े दस बजे रवाना होगी। वर्तमान में ‘ब्लू लाइन’ पर पहली ट्रेन सुबह 6:50 बजे और आखिरी ट्रेन रात 9:44 बजे चलती है, जबकि ‘ग्रीन लाइन’ पर पहली ट्रेन सुबह 6:39 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:05 बजे रवाना होती है।

Updated:
Kolkata Metro Yellow Line: कोलकाता मेट्रो ने बढ़ाई ट्रेनों की आवृत्ति, अब यात्रियों को देर रात तक मिलेगी सुविधा

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो की येलो लाइन पर बढ़ेगी ट्रेनों की आवृत्ति, अब रात तक सफर होगा और भी आसान

कोलकाता मेट्रो की येलो लाइन पर सफर अब होगा और भी सुगम कोलकाता मेट्रो रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए येलो लाइन (नोआपारा से जय हिंद विमानबंदर) पर ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने का फैसला किया है। यह बदलाव 3 नवंबर से प्रभावी होगा। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि नई समय-सारणी से यात्रियों को अब देर शाम तक मेट्रो सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिससे एयरपोर्ट और शहर के बीच यात्रा और भी आसान होगी। सप्ताह के दिनों में बढ़ेगी मेट्रो सेवाओं की संख्या मेट्रो रेलवे के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक कुल 120 सेवाएं चलाई जाएंगी, जिनमें

Updated: